फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh-Karnprayag rail line project : rvnn complete five km tunnel work

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना : आरवीएनएन ने पांच किमी सुरंग का काम किया पूरा

Thu, 18 Feb 2021 01:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मुनीश रियाल, अमर उजाला, ऋषिकेश
मुनीश रियाल, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Feb 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh-Karnprayag rail line project : rvnn complete five km tunnel work
प्रतीकात्मक तस्वीर

ऋषिकेश कर्णप्रयाग परियोजना की पांच किलोमीटर सुरंग बनकर तैयार हो गई है। 15 फरवरी तक रेल विकास निगम की ओर यह काम पूरा गया है। अब आरवीएनएल ने हर दिन 100 मीटर सुरंग बनाने का लक्ष्य रखा है। आपदा से निपटने के लिए सुरंगों को सुरक्षित बनाया गया है। इन सुरंगों का डिजाइन भी अलग तरह का है। 

विज्ञापन


रेल विकास निगम के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मालगुडी ने बताया कि 126 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के नौ पैकेज में 80 (फेस) प्रवेश द्वार होंगे। जिसमें से 31 मार्च तक 50 प्रवेश द्वार बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन


किसी भी आपदा जैसे भूकंप, बाढ़ और आग से निजात पाने के लिए आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की ओर से साइट स्पेसिफिक स्पेक्ट्रम स्टडी तैयार की गई है, जिसे विदेशों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की ओर से जांचा गया है। भूस्खलन से बचने के लिए पोरल स्टेबलाइजेशन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बातों का ध्यान में रखकर सुरंगों का डिजाइन तैयार किया गया है। सभी पैकेज में पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। इस काम के लिए सभी पैकेज पर एक ठेकेदार और आरवीएनएल का एक एक कर्मचारी तैैनात रहता है। किसी भी प्रकार आपदा से बचने के लिए सुरंगों को सुरक्षित बनाया जा रहा है। 

यह है 126 किमी रेलवे लाइन के पैकेज

पैकेज - 1- ढालवाला से शिवपुरी
पैकेज- 2- शिवपुरी से ब्यासी
पैकेज - 3- ब्यासी से देवप्रयाग
पैकेज - 4- देवप्रयाग से जनासू
पैकेज- -5- जनासू से श्रीनगर
पैकेज- 6- श्रीनगर से धारी देवी
पैकेज- 7 ए- धारी देवी से तिलनी
पैकेज - 7 बी- तिलनी से घोलतीर
पैकेज- 8- घोलतीर से गौचर
पैकेज-9 गौचर से कर्णप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed