फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh-Karanprayag railway project there will be no station name Srinagar

Rishikesh-Karanprayag Rail Line:...तो नहीं होगा श्रीनगर नाम से कोई स्टेशन, बदलकर रखा गया ये नया नाम

Wed, 09 Jul 2025 04:02 PM IST
अलका त्यागी राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Jul 2025 04:02 PM IST
सार

टिहरी जनपद के चौरास क्षेत्र के समीप रानीहाट में बन रहे रेलवे स्टेशन का शुरुआत में श्रीनगर नाम रखा गया था। श्रीनगर (रानीहाट) स्टेशन योग नगरी (ऋषिकेश) के बाद दूसरा बड़ा स्टेशन है।

विज्ञापन
Rishikesh-Karanprayag railway project there will be no station name Srinagar
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में श्रीनगर नाम का कोई स्टेशन नहीं होगा। रानीहाट क्षेत्र में श्रीनगर नाम से बन रहे रेलवे स्टेशन का नाम रानीहाट नैथाणा किए जाने की प्रक्रिया गतिमान है। आरवीएनएल का कहना है कि इस वर्ष इस स्टेशन का नाम परिवर्तित हो जाएगा।

विज्ञापन


टिहरी जनपद के चौरास क्षेत्र के समीप रानीहाट में बन रहे रेलवे स्टेशन का शुरुआत में श्रीनगर नाम रखा गया था। श्रीनगर (रानीहाट) स्टेशन योग नगरी (ऋषिकेश) के बाद दूसरा बड़ा स्टेशन है। इस स्टेशन पर आठ लाइनें और चार प्लेटफार्म हैं। आठ लाइनों में चार यात्री व एक मालवाहक लाइन व शेष साइडिंग लाइन हैं। चार प्लेटफार्म में तीन यात्री व एक मालवाहक प्लेटफार्म है। यह स्टेशन टिहरी जनपद के चौरास के समीप रानीहाट क्षेत्र में दिउली, रानीहाट व नैथाणा के ग्रामीणों की भूमि पर बन रहा है। इसलिए ग्रामीण लंबे समय से उक्त स्टेशन का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। नाम न बदले जाने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग पर वर्ष 2021 में टिहरी डीएम ने भी वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक मुरादाबाद को पत्र लिख स्टेशन का नाम रानीहाट नैथाणा किए जाने की बात कही थी। इससे पहले ग्रामीणों ने इस स्टेशन का नाम मां राजराजेश्वरी रेलवे स्टेशन चौरास रखने की मांग भी की थी। जनवरी 2021 में टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने भी स्टेशन का नाम परिवर्तित किए जाने के लिए केंद्रीय रेलमंत्री को पत्र भेजा था। अब स्टेशन का नाम रानीहाट नैथाणा किए जाने की प्रक्रिया गतिमान है। इस स्टेशन का नाम परिवर्तित होने पर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में गढ़वाल के प्रमुख शहर श्रीनगर के नाम से कोई भी स्टेशन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand: जियोथर्मल नीति को कैबिनेट की मंजूरी, पेंशन और खनन के प्रस्ताव मंजूर, ये फैसले भी हुए

Rishikesh-Karanprayag railway project there will be no station name Srinagar

मलेथा से धारीदेवी तक ट्रेन दौड़ाने के लिए 65 फीसदी कार्य पूरा
मलेथा से धारी देवी तक ट्रेन दौड़ाने के लिए आरवीएनएल लगभग 65 फीसदी कार्य पूर्ण कर चुका है। मलेथा से श्रीनगर (रानीहाट) तक मात्र 4.2 किमी की एक सुरंग है, जिसमें खोदाई का काम पूरा हो गया है। अब सुरंग में फाइनल लाइनिंग का काम चल रहा है। रानीहाट से श्रीनगर क्षेत्र में ट्रेन पहुंंचाने के लिए अल्केश्वर घाट के समीप अलकनंदा पर 500 मीटर स्पान का पुल भी पूर्ण हो चुका है। धारी स्टेशन से कुछ मीटर पहले गदेरे पर 120 मीटर स्पान का एक और पुल है। जिसका निर्माण कार्य लगभग 80 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका। अगस्त माह में मलेथा, श्रीनगर (रानीहाट) व धारी रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया भी जारी कर ली जाएगी। वहीं धारी स्टेशन पर चार लाइन व दो यात्री प्लेटफार्म हैं।

श्रीनगर स्टेशन का नाम बदले जाने के लिए डीआरएम मुरादाबाद को प्रस्ताव भेजा गया है। स्टेशन का नाम रानीहाट नैथाणा किए जाने की प्रक्रिया गतिमान है। इस वर्ष के अंत तक नाम परिवर्तित हो जाएगा। मलेथा से धारी तक ट्रेन चलाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए करीब 65 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
- ओपी मालगुड़ी, उप महाप्रबंधक, आरवीएनएल (सिविल)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed