फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rishikesh karanprayag railway project : cm gives relaxation in mining policy

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन : खनन नीति में राहत को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मंजूरी

Mon, 11 Jan 2021 11:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 11 Jan 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
rishikesh karanprayag railway project : cm gives relaxation in mining policy
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

सामरिक और राष्ट्रीय महत्व की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण के लिए उच्च गुणवत्ता वाली दो करोड़ मीट्रिक टन रोड़ी और बजरी का इंतजाम किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रेल परियोजना निर्माण निगम को खनिज नीति में राहत देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कै

विज्ञापन


बिनेट के आदेश पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी की सिफारिश पर मुख्यमंत्री ने अपना अनुमोदन दे दिया है। सचिव (खनन) आरके सुधांशु ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक, जल्द इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


रेल विकास निगम के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 125 किमी लंबी रेल लाइन के 10 सिविल निर्माण कार्य के पैकेज हैं। इनमें 17 मुख्य सुरंगों का निर्माण होना है। 10 में से नौ सिविल कार्य अवार्ड कर दिए गए हैं। निर्माण एजेंसियां फील्ड में उतर चुकी हैं लेकिन रोड़ी, बजरी, पत्थर, मिट्टी की उपलब्धता और उपयोग के लिए राज्य सरकार की खनिज नीति के तहत अनुमति लेना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीति के तहत प्रक्रिया लंबी है, जबकि परियोजना को तय समय सीमा पूरा करना है। सामरिक एवं राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए प्रदेश मंत्रिमंडल ने प्रोजेक्ट को खनिज नीति से राहत देने का नीतिगत निर्णय लिया। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया।

कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी, लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। लौटने के बाद उन्होंने फाइल पर अनुमोदन कर दिया है। सचिव (खनन) आरके सुधांशु के मुताबिक, एक-दो दिन में इस संबंध में आदेश हो जाएंगे। 

स्वीकृति का सिंगल विंडो सिस्टम होगा 

माना जा रहा है कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में जुटी एजेंसियों को स्टोन क्रशर, स्क्रीनिंग प्लांट स्थापित करने खनिज सामग्री का भंडारण और सुरंगों की खुदाई से निकलने वाली मिट्टी की परियोजना निर्माण प्रयोग से जुड़ी मंजूरी के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने होंगे। रेल विकास निगम की सिफारिश पर शासन सिंगल विंडो सिस्टम के आधार पर मंजूरी देगा। 


बदरीनाथ-केदारनाथ रेल मार्ग की डीपीआर जल्द

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के साथ ही चारधाम रेल परियोजना का कार्य भी शुरू होने की संभावना है। रेलवे बोर्ड ने गंगोत्री-यमुनोत्री रेल परियोजना की डीपीआर को पहले ही मंजूरी दे दी है। बदरीनाथ-केदारनाथ रेल प्रोजेक्ट की डीपीआर भी अंतिम चरण में है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सोमवार तक डीपीआर तैयार कर बोर्ड को मंजूरी के लिए भेजा जा सकता है। डोईवाला से गंगोत्री रेल मार्ग के निर्माण पर 29 हजार करोड़ खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed