फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Gangotri highway blocked for traffic

उत्तराखंडः दस घंटे बंद रहा ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे खुला, निजमूला सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू

Thu, 19 Sep 2019 05:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 19 Sep 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh Gangotri highway blocked for traffic
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे 10 घंटे तक यातायात के लिए बाधित रहा। कुंजापुरी (धौलापाणी) के पास चट्टान टूटने से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गिरा था। काफी मशक्कत के बाद बीआरओ को बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे हाईवे को यातायात के लिए बहाल किया। इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ वाहनों में सैकड़ों यात्री फंसे रहे।

विज्ञापन


नरेंद्रनगर से चार किमी आगे नई टिहरी की तरफ कुंजापुरी (धौलापाणी) के पास बुधवार रात एक बजे चट्टान से एकाएक भारी भूस्खलन हुआ। बड़े-बड़े पत्थर और मलबा भरभरा कर हाईवे पर आ गया। सूचना पर थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय और बीआरओ के मजदूर जेसीबी लेकर मलबा हटाने पहुंचे, लेकिन चट्टान से लगातार भूस्खलन होने और अंधेरा छाने से रात में काम शुरू नहीं हो पाया। सुबह पांच बजे मलबा और पत्थर हटाने का काम शुरू हुआ। इस दौरान सड़क मार्ग के दोनों तरफ वाहनों में सैकड़ों यात्री फंसे रहे। वाहनों की लंबी कतार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भद्रकाली और आगराखाल में वाहनों को रोक दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बीआरओ को सड़क पर यातायात बहाल करने में कामयाबी मिल पाई। तब जाकर वहां फंसे लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।  वहीं थल-मुनस्यारी सड़क पांचवें दिन वाहनों के लिए खुल गई है। सड़क नाचनी की नया बस्ती में रविवार से बंद थी। यहां सौ मीटर सड़क बह गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजमूला सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू

पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से पिछले दो माह से क्षतिग्रस्त पड़ी बिरही-निजमूला सड़क पर बृहस्पतिवार से छोटे  वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने से निजमूला घाटी के लगभग 15 गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।  यहां अभी भी पहाड़ी से खतरा बना हुआ है। बारिश होने पर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर के सड़क पर आने की आशंका बनी हुई है। 

27 जुलाई को भारी बारिश के दौरान गाड़ी गांव के समीप निजमूला सड़क पर करीब 30 मीटर पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। ग्रामीण रोजमर्रा के कार्यों के लिए लंबी दूरी तक पैदल आवाजाही करने को मजबूर हो गए थे। लोक निर्माण विभाग की ओर से हिल कटिंग करने के साथ ही पुश्ता निर्माण कार्य शुरू किया गया। अब सड़क को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया है। 

बदरीनाथ विधायक के प्रतिनिधि मोहन सिंह नेगी ने बताया कि निजमूला सड़क गाड़ी गांव के समीप सुचारु हो गई है। गौणा गांव के समीप भेलताला गदेरे में क्षतिग्रस्त मोटर पुल की अभी तक मरम्मत न होने से यहां वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीण यहां पर वाहनों के बजाय पैदल आवाजाही कर रहे हैं। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि निजमूला सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed