{"_id":"67e005bdce847d68b804e996","slug":"rishikesh-gangotri-highway-accident-car-fell-into-a-ditch-in-bagaddhar-liu-inspector-died-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा: बगड़धार में खाई में गिरी कार, LIU के सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा: बगड़धार में खाई में गिरी कार, LIU के सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत
Sun, 23 Mar 2025 06:34 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 23 Mar 2025 06:34 PM IST
सार
Rishikesh-Gangotri Highway Accident: कार कार चंबा से ऋषिकेश की तरफ जा रही थी। इस दौरान बगड़धार में कार दुर्घटना होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
हादसे में एलआईयू के इंस्पेक्टर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर यहां बगड़धार के समीप रविवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार एक एलआईयू के सब इंस्पेक्टर की की मौत हो गई।
विज्ञापन
आगराखाल चौकी प्रभारी आमिर खान ने बताया कि दोपहर करीब 12.45 बजे कार कार चंबा से ऋषिकेश की तरफ जा रही थी। इस दौरान बगड़धार में कार दुर्घटना होने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल और पुलिस, आपदा प्रबंधन व फायर की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Uttarakhand: टेलर सिंड्रोम से जूझ रहे डॉक्टर, उंगलियों में पड़ रहीं गांठें, बोन्स डिफॉर्मिटी की शिकायत भी मिली
विज्ञापन
कार सड़क से लगभग 150 से लेकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। दुर्घटना में टिहरी अंजनीसैंण निवासी अरविंद डंगवाल (45) पुत्र द्वारिका प्रसाद डंगवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह कार में अकेले ही सवार थे, जो अपने गांव अंजनीसैंण से देहरादून जा रहे थे। मृतक एलआईयू स्पेशल ब्रांच देहरादून में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।