फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: CM Trivendra Singh Rawat inaugurated Chandi bridge and laid the foundation stone of 70 crore Rupees scheme

ऋषिकेश: सीएम त्रिवेंद्र ने चांडी पुल जनता को किया समर्पित, 70 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया

Sun, 17 Jan 2021 08:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Jan 2021 08:09 PM IST
सार

  • सीएम ने कहा, पहली बार सड़कों के निर्माण में खर्च की गई 630 करोड़ रुपये की धनराशि

विज्ञापन
Rishikesh: CM Trivendra Singh Rawat inaugurated Chandi bridge and laid the foundation stone of 70 crore Rupees scheme
चांडी पुल का लोकार्पण करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में माजरी ग्रांट जाखण नदी पर नवनिर्मित चांडी पुल का लोकार्पण के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लालतप्पड़, डोईवाला में विधानसभा की लगभग 70 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें 2.73 करोड़ की लागत के चांडी प्लांटेशन गुरुद्वारा मोटर मार्ग, रानीपोखरी एवं अठूरवाला क्लस्टर में विभिन्न ग्राम सभाओं के लिए लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत के आंतरिक ग्राम सड़क संयोजकता के कार्य शामिल हैं। जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें 1.38 करोड़ की अनुमानित लागत के ग्रामीण हाट बाजार रानीपोखरी का पुनरोद्धार, 1.61 करोड़ की लागत के रानीपोखरी में बहुउद्देशीय विकास केंद्र एवं विपणन आउटलेट का निर्माण कार्य शामिल हैं। 

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा को अवसर में बदलने में भारत सक्षम होने लगा है। देश में कोरोना टीकाकरण शुरू होने पर इसके लिए वैज्ञानिक और केंद्र सरकार बधाई की पात्र हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली और देहरादून के बीच एक्सप्रेसवे बनाने की दिशा में कदम उठाया है। सीएम ने कहा कि लच्छीवाला में करोड़ों की लागत से पार्क को नया रूप देकर पर्यटन का नया हब बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय इलाकों के विकास के लिए महिलाओं को जमीनों के खाते में पति के साथ पत्नी का भी नाम देने का काम सरकार कर रही है।
विज्ञापन


पर्वतीय इलाकों में महिलाएं पशुपालन के लिए घास का बोझ अपने सिर पर लेकर आती हैं। इससे उनके साथ विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाएं हो जाती हैं। आने वाले समय में महिलाओं से घास का बोझ हटाना सरकार की प्राथमिकता में रहेगा। मुख्यमंत्री ने नूनावाला गुरुद्वारे के लिए एक करोड़ 81 लाख रुपये देने की घोषणा की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य बनने के बाद सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए कभी 200 करोड़ से अधिक धनराशि नहीं दी गई। पिछले पौने चार साल में 630 करोड़ की धनराशि दी गई। उन्होंने कहा कि 125 पुलों के निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। सड़के एवं पुल विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। सूर्याधार झील बनकर तैयार है। यह पेयजल एवं सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण होगी। सौंग बांध का शिलान्यास जल्द किया जाएगा। इसके बनने से देहरादून को दीर्घ अवधि तक ग्रेविटी वाटर उपलब्ध होगा। इससे 100 करोड़ से अधिक वार्षिक बिजली का खर्चा बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भानियावाला से ऋषिकेश तक डबल लेन सड़क बनेगी

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी धीरेंद्र सिंह पवार, वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन वोरा, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष खेमचंद पाल, माजरी ग्रांट भाजपा अध्यक्ष राजकुमार, डोईवाला अध्यक्ष विनय कंडवाल, रानीपोखरी अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, संपूर्ण सिंह रावत, संजीव सैनी, पंकज रावत, ललित पंत, सुमन लता, अशोक राज पंवार, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं, गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल आदि मौजूद थे

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि डोईवाला विधानसभा में इन चार सालों में केवल सड़कों एवं पुलों के ही 100 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य हुए। भानियावाला से ऋषिकेश डबल लेन के कार्य के लिए जल्द स्वीकृति करवाई जाएगी। डोईवाला से बुल्लावाला, आशारोड़ी होते हुए सुद्धोवाला तक डबल लेन सड़क बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। छह करोड़ रुपये की लागत से लच्छीवाला में पार्क का विकास किया जा रहा है। इस पार्क का कार्य एक माह में पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed