फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: Body of one of brothers drowned in Alaknanda In Devprayag found in Shivpuri

Rishikesh: अलकनंदा में डूबे भाईयों में से एक का शव शिवपुरी में मिला, परिजनों ने की बड़े बेटे की पहचान

Tue, 14 Feb 2023 08:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Feb 2023 08:30 PM IST
सार

6 फरवरी की शाम को देवप्रयाग नगर क्षेत्र के धनेश्वर घाट के पास पुंडल गांव निवासी अभिषेक (8 वर्ष) पुत्र हीरालाल मिश्रा खेलते समय पैर फिसलने से अलकनंदा नदी में बह गया। उसको बचाने के लिए बड़े भाई आदेश (12) ने भी गंगा में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Rishikesh: Body of one of brothers drowned in Alaknanda In Devprayag found in Shivpuri
आदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवप्रयाग के धनेश्वर घाट पर अलकनंदा में डूबे सगे भाईयों में से एक का शव जल पुलिस ने शिवपुरी में गंगा किनारे से बरामद किया है। परिजनों ने मृतक की पहचान बड़े बेटे आदेश के रूप में की है। वहीं छोटे भाई अभिषेक का अभी पता नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ की टीम गंगा में तलाशी अभियान में जुटी है।

विज्ञापन


मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि 6 फरवरी की शाम को देवप्रयाग नगर क्षेत्र के धनेश्वर घाट के पास पुंडल गांव निवासी अभिषेक (8 वर्ष) पुत्र हीरालाल मिश्रा खेलते समय पैर फिसलने से अलकनंदा नदी में बह गया। उसको बचाने के लिए बड़े भाई आदेश (12) ने भी गंगा में छलांग लगा दी। बताया कि एसडीआरएफ की टीम लगातार दोनों बच्चों की खोज के लिए तलाशी अभियान चला रही थी।
विज्ञापन


Pulwama Attack: उत्तराखंड के दो मेजर समेत चार जवानों ने दी थी शहादत, पढ़ें इन सपूतों की वीरता की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जल पुलिस के जवान पंकज जखमोला, सरवीर सजवाण, मुकेश चंद और महेश को शिवपुरी में गंगा किनारे एक शव दिखाई दिया। बताया कि जल पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची शिवपुरी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फोटो देवप्रयाग थाना पुलिस को भेजी गई। परिजनों ने फोटो के आधार पर मृतक की पहचान बड़े बेटे आदेश के रूप में की। बताया कि शव को एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम दूसरे बच्चे अभिषेक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed