{"_id":"64c233e615de8be937040565","slug":"rishikesh-bike-rider-dies-after-hitting-pole-fellow-injured-uttarakhand-news-in-hindi-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: लक्ष्मण झूला मार्ग पर चंद्रभागा पुल के पास खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: लक्ष्मण झूला मार्ग पर चंद्रभागा पुल के पास खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल
Thu, 27 Jul 2023 02:44 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:44 PM IST
सार
यम्केश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल निवासीधर्मवीर (24) ऋषिकेश में एक होटल में पिछले एक महीने से हेड कुक का कार्य कर रहा था। सुबह वह साथी के साथ बाइक पर सवार होकर ऋषिकेश की ओर निकला कि तभी हादसे में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश -लक्ष्मण झूला मार्ग पर चंद्रभागा पुल के निकट खंभे से टकराकर एक बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई के अनुसार धर्मवीर (24) यम्केश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल चौकी तपोवन स्थित जायका होटल में पिछले एक महीने से हेड कुक का कार्य कर रहा था। सुबह वह अपने साथी अमित के साथ बाइक पर सवार होकर ऋषिकेश की और सुबह 4:15 बजे आ रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: प्रदेश में डेंगू के बाद अब आई फ्लू की दस्तक, मरीज घबराएं नहीं, डॉक्टरों की मानें ये सलाह
विज्ञापन
तभी चंद्रभागा पुल के निकट चंद्रेश्वर मेडिकल हॉल के सामने बिजली के खंभे से टकराकर घायल हो गए। उन्हें आपातकालीन सेवा 108 द्वारा राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी अमित की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।