फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rishikesh aiims pending work will complete till march 2018

महंगे इलाज को अब नहीं लगानी होगी दिल्ली की दौड़, जल्द पूरा होगा ऋषिकेश एम्स का निर्माण 

Mon, 21 Aug 2017 09:30 PM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Aug 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
rishikesh aiims pending work will complete till march 2018

उत्तराखंड के लोगों के लिए राहत की खबर है कि उन्हें इलाज के लिए अब दिल्ली या अन्य राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सरकार को पूरी उम्मीद है कि ऋषिकेश एम्स का निर्माण मार्च 2018 तक पूरा हो जाएगा। इस दौरान फैकल्टी की कमी को भी दूर किया जा सकेगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने अब उक्त एम्स के निर्माण कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) को देने का फैसला लिया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कांट्रेक्टर द्वारा निर्माण कार्य बीच में छोड़ने के कारण अब उक्त एम्स के अधूरे काम को पूरा करने का जिम्मा सीपीडब्ल्यूडी करेगी। इसके लिए इसी महीने के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में टेंडर जारी हो जाएगा। फिलहाल अभी आधा काम भी पूरा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


कांट्रेक्ट फैकल्टी की आयुसीमा 70 करने की तैयारी
सरकार डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए कांट्रेक्ट फैकल्टी की आयु सीमा 70 तक करने की योजना पर काम कर रही है। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पांच नए एम्स के समान ही ऋषिकेश एम्स में भी फैकल्टी की कमी सबसे बड़ी दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते सरकार देहरादून के डॉक्टरों को पार्टटाइम लेने, कांट्रेक्ट डाक्टरों की आयु सीमा 65 से बढ़ाकर 70 वर्ष करने की भी तैयारी कर रही है। ऐसे में किसी अच्छे अस्पताल से किसी डॉक्टर के रिटायर्ड होने पर उसकी सेवाएं ली जा सकेंगी। अधिकारी का कहना है कि किराये पर घर मिलने संबंधी दिक्कतों के चलते भी डाक्टर वहां जाने से कतरा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed