फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rishikesh aiims doctor ravi shankar play for one crore in kbc

आज केबीसी की हॉट सीट पर बैठेंगे उत्तराखंड के ये डॉक्टर, देंगे एक करोड़ के सवाल का जवाब

Wed, 21 Nov 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 21 Nov 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
rishikesh aiims doctor ravi shankar play for one crore in kbc
डॉ. रविशंकर
'कौन बनेगा करोड़पति' में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के डॉ. रविशंकर के सामने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक करोड़ का सवाल रखेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में डॉ. रविशंकर ने 50 लाख रुपए के प्रश्न का सही जबाव दे दिया है। आज वह एक करोड़ के सवाल के लिए खेंलेगे। 

डॉ. रविशंकर ने कहा कि अमिताभ बच्चन के सामने बैठना ही उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

 

शो के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया

मूलरूप से रविशंकर आशियाना नगर, राजा बाजार, पटना (बिहार) के रहने वाले हैं। वह एम्स ऋषिकेश से माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एमडी का कोर्स कर रहे हैं। 

केबीसी के लिए उन्होंने ऑनलाइन अप्लाई किया और उन्हें केबीसी से ऑडिशन में शामिल होने का फोन आ गया।

इस ऑडिशन में 400 लोगों में से दस लोगों को चुना गया। उन्होंने बताया कि हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के दसवां सवाल का जवाब देने के बाद अब वह अगले एपिसोड में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों ने केबीसी में भाग लेने के लिए प्रेरित किया

डॉ. रविशंकर ने कहा कि एम्स ऋषिकेश के साथियों ने केबीसी में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

रविशंकर एक साल माइनस 20 डिग्री तापमान में अंटार्टिका में रहे। वहां जो अनुभव हुए, वह उनकी जिंदगी का सबक बन गए हैं।

2015 में वह चिकित्सा अधिकारी के रूप में अंटार्टिका गए थे। वह अंटार्टिका रिसर्च करने के लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed