फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Accident Pilgrims vehicle recovered from 15 feet deep in Ganges no clue found of all three missing

Rishikesh Accident: गंगा में 15 फीट गहराई से बरामद हुआ यात्रियों का वाहन, तीनों लापता का नहीं लगा कोई सुराग

Mon, 10 Jul 2023 07:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jul 2023 07:53 PM IST
सार

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालाकुंठी के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित हो कर गंगा में समा गया था। वाहन में चालक सहित 11 लोग सवार थे।

विज्ञापन
Rishikesh Accident  Pilgrims vehicle recovered from 15 feet deep in Ganges no clue found of all three missing
गंगा से बरामद हुआ यात्रियों का वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में मालाकुंठी के समीप रविवार को हुई दुर्घटना में लापता तीनों यात्रियों का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। तीनों की तलाश में एसडीआरएफ गंगा में सर्च अभियान चला रही है। हालांकि टीम ने गंगा से दुर्घटनाग्रस्त वाहन बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल रविवार तड़के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालाकुंठी के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित हो कर गंगा में समा गया था। वाहन में चालक सहित 11 लोग सवार थे। घटना में पांच घायल हो गए थे। इनमें से पांच लोगों को निकाल लिया गया था। जिनमें से तीन अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाकी लोगों की तलाश में एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया था।
विज्ञापन


गंगा में समाया वाहन: तीन दोस्तों की मौत, घायल बोले- आंख खुली तो गाड़ी में भरा था पानी, घुटने लगा था दम
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को ही एसडीआरएफ ने तीन शव बरामद कर लिए थे। देर शाम बारिश और अंधेरा होने के चलते टीम ने सर्च अभियान रोक दिया था। सोमवार तड़के एक बार फिर सर्च अभियान शुरू किया गया। टीम ने गंगा में दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर मैक्स वाहन बरामद कर लिया, लेकिन लापता तीन लोगों का कुछ पता नहीं चला। शाम चार बजे बारिश के कारण टीम को सर्च अभियान रोकना पड़ा। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए मंगलवार को फिर अभियान चलाया जाएगा।

ये हैं अभी लापता

1. चालक अंकित सिंह राणा पुत्र मंगल सिंह राणा, निवासी ग्राम बड़ासू, फाटा उखीमठ
2.अतुल (24)पुत्र विनोद सिंह, निवासी सरना,जिला शिवपुरा बिहार
3. अक्षय, (28), पुत्र मनोज, निवासी वरविद्या दर्शनी, शिवपुरा बिहार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed