{"_id":"57c64f334f1c1bc5162cb7f6","slug":"rio-olympic-athlete-manish-rawat-got-promotion-in-police-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियो खिलाड़ी मनीष के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियो खिलाड़ी मनीष के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन की संस्तुति
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 31 Aug 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
manish rawat
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक में 20 किमी वॉक रेस में 13वां स्थान पाने वाले उत्तराखंड पुलिस के जवान मनीष रावत को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिलेगा।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से बातचीत के बाद उप निरीक्षक पद पर मनीष के प्रमोशन का प्रस्ताव भेज दिया है। बता दें कि हाईकोर्ट की ओर से खिलाड़ियों के दो प्रतिशत आरक्षण निरस्त होने से प्रदेश में 2011 के बाद पुलिस कोटे के खिलाड़ियों को प्रमोशन नहीं मिला है।
विज्ञापन
चमोली जिले के गोपेश्वर निवासी मनीष रावत 2011 में स्पोर्ट्स कोर्ट से उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। मनीष ने 2012 में ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप और एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 20 किमी वॉक रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इसके बाद हाल में रियो ओलंपिक में 20 किमी वॉक रेस प्रतिभाग कर 13वां स्थान प्राप्त कर देश के साथ ही उत्तराखंड और पुलिस का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
पुलिस विभाग के इस खिलाड़ी को अब वन रैंक प्रमोशन की तैयारी है। पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने बताया कि शासन को मनीष रावत के आउट ऑफ टर्न की संस्तुति भेजी जा रही है। एडीजी अभिसूचना अशोक कुमार की देख-रेख में प्रस्ताव तैयार किया गया है।
एडीजी अभिसूचना अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वन रैंक प्रमोशन के लिए हामी भर दी है। गौरतलब है कि पूर्व में उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए दो प्रतिशत का आरक्षण निर्धारित था। लेकिन वर्ष 2011 में हाईकोर्ट ने एक याचिका पर खिलाड़ियों का यह आरक्षण निरस्त कर दिया था। तब से खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नहीं मिल पाया था। माना जा रहा है कि शासन ने प्रमोशन के लिए बीच का रास्ता निकाला है।