फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rigged inquiry against IMA colonel.

IMA में धांधली पर कर्नल के खिलाफ इंक्वायरी

Tue, 07 Jul 2015 09:40 AM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Jul 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
rigged inquiry against IMA colonel.

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में अब सिविल ठेकों के आवंटन में धांधली का मामला भी सामने आया है। इस मामले में कर्नल (क्यू) रैंक पर तैनात रहे अधिकारी के खिलाफ सेना ने एक बोर्ड बनाकर कोर्ट आफ इंक्वायरी (सीओआई) गठित कर दी है।

विज्ञापन


कर्नल के खिलाफ अकादमी में वर्ष 2011-13 के बीच तैनाती के दौरान ठेकेदारों से लाखों की वसूली का आरोप है। इस प्रकरण में सीबीआई की प्रारंभिक जांच का हवाला देकर कर्नल के खिलाफ आर्मी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू हुई है। अकादमी के आर्मी कैडेट कॉलेज विंग में कर्नल के खिलाफ सुनवाई होगी।
विज्ञापन


अकादमी में सिविल ठेकेदारों को ठेकों के आवंटन में धांधली का यह पहला मामला है, जिसमें कर्नल रैंक का वरिष्ठ सैन्य अधिकारी आरोपी है। अमर उजाला ने सितंबर 2014 में इस मामले का खुलासा किया था कि सीबीआई की नजर अकादमी के एक कर्नल रैंक के अधिकारी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के हाथ अकादमी में तैनात रहे कर्नल (क्यू) के बैंक खातों में लेनदेन के सुबूत मिले थे। मामले में सीबीआई प्रारंभिक जांच दर्ज कर ली थी, लेकिन एफआईआर दर्ज करने से पहले ही मामले में जांच रोक दी गई। सीबीआई ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए सेना मुख्यालय को पत्र भेजा था, लेकिन सेना ने आर्मी एक्ट के तहत कार्रवाई का हवाला देकर अनुमति नहीं दी।


सेना के जांच आदेशों में लिखा है कि सीबीआई की जांच से आर्मी एक्ट के कई प्रावधानों का उल्लंघन प्रतीत होता है। कोर्ट मार्शल की कार्रवाई का पहला चरण जिसमें सभी पक्षों के बयान दर्ज करने के साथ तथ्यों को देखा जाएगा। इसी के तहत 20 जुलाई को सीओआई में रेजीमेंटल ठेकेदारों को भी तलब किया है। अगर आरोप साबित होते हैं तो ही कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed