फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rickshaw Driver Done sexual assault with boy on Knife Point in roorkee forest

रिक्शा चालक ने युवक को जंगल लेजाकर बनाया बंधक, चाकू की नोंक पर किया कुकर्म

Tue, 01 Oct 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Oct 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw Driver Done sexual assault with boy on Knife Point in roorkee forest
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रुड़की में पीतल का सामान बांटने का लालच देकर रिक्शा चालक युवक को जंगल में ले गया और बंधक बनाकर उसके साथ कुकर्म किया। युवक किसी तरह जान बचाकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़ित युवक को मेडिकल के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक रविवार रात मलकपुर चुंगी के पास खड़ा था। इस बीच परिचित रिक्शा चालक उसके पास आया। उसने झांसे में लेकर लालच दिया कि उसके पास पीतल का सामान है।
विज्ञापन


उसे आपस में बांटकर बेचेंगे तो बहुत पैसे मिलेंगे। युवक उसके झांसे में आ गया तो रिक्शा चालक उसे रिक्शे में बैठाकर खंजरपुर गांव से दूर जंगल में ले गया। आरोप है कि रिक्शा चालक ने उसे चाकू दिखाकर हाथ पैर बांध दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्शा चालक रात में ही पकड़ा

इसके बाद युवक के साथ कुकर्म किया। इसके बाद फरार हो गया। युवक किसी तरह हाथ पैर खोलकर रात में ही सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने रिक्शा चालक को रात में ही पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मच्छी मोहल्ला निवासी अकरम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हाल ही में चोरी में गया था जेल
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने अकरम को हाल ही में मारपीट और चोरी के आरोप में जेल भेजा था। आरोपी दो दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस के अनुसार, वह नशा करता है और पहले भी कई बार लोगों से मारपीट कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed