फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Revenue inspectors, revenue sub-inspectors and their

Dehradun News: राजस्व पुलिस ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Sat, 05 Aug 2023 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Revenue inspectors, revenue sub-inspectors and their

विज्ञापन



हड़ताल पर गए राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षक, प्रदर्शन





कालसी तहसील मुख्यालय में किया प्रदर्शन

लंबित मांगों का निस्तारण नहीं होने से आक्रोश, जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन



परगना जौनसार बावर की कालसी, चकराता तथा त्यूणी तहसीलों के राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं उनके सहायक अपनी लंबित मांगों के निराकरण न होने के चलते शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के बैनर तले तहसील मुख्यालय कालसी में धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम युक्ता मिश्र के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।

संघ नेताओं ने कहा कि कई बार प्रशासन को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया जा चुका है, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। विगत 6 अप्रैल 2023 को त्यूणी में हुए अग्निकांड में राजस्व उपनिरीक्षक त्यूणी को अवकाश स्वीकृति के बाद भी निलंबित कर दिया गया, जबकि घटना के समय उनके स्थान पर कार्यभार देख रहे राजस्व उपनिरीक्षक अपने कर्मचारियों सहित घटनास्थल पर मौजूद थे। उसके बावजूद भी निलंबन की कार्रवाई की गई। चार माह बाद भी निलंबन की कार्रवाई वापस नहीं ली गई है।
विज्ञापन




इसके अतिरिक्त तहसील कालसी से दो राजस्व उप निरीक्षकों को देहरादून तहसील से संबद्ध किया गया है। तहसील कालसी, चकराता तथा त्यूणी में उप निरीक्षकों के 9 पद रिक्त चल रहे हैं। कार्य की अधिकता को देखते हुए दोनों उप राजस्व, उप निरीक्षकों का संबद्धीकरण निरस्त करने का अनुरोध किया गया था, उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिया में राजस्व पुलिस उपनिरीक्षक की चौकी को नियमित पुलिस को स्थानांतरित करने के बाद राजस्व पुलिस के बैठने की व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते साहिया तथा आसपास के क्षेत्रों में कार्य करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। अध्यक्ष जया लाल शर्मा ने कहा कि मांगे न माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। धरना देने वालों में सचिव मोतीलाल जिनाटा, चतर सिंह चौहान, प्यारे राम शर्मा, सुखदेव जिनाटा, सुरेश जिनाटा, सुगंधा बिष्ट, शिवानी नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed