फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Returned the youth who went into the river for a picnic

Dehradun News: पिकनिक मनाने नदी में उतरे युवाओं को लौटाया

Fri, 28 Jul 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Returned the youth who went into the river for a picnic
ग्राम पंचायत ढलानी में पिकनिक मनाने पहुंच रहे लोग कोटी और मौठी नदी में प्रदूषित कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार को नदी में पिकनिक मनाने उतरे युवाओं को ग्रामीणों ने लौटा दिया। भविष्य में पुनरावृत्ति करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बाहरी लोग ग्राम पंचायत ढलानी अंतर्गत कोटी और मौठी नदी में पिकनिक मनाने के लिए उतर रहे हैं। जिससे नदी प्रदूषित हो रही है। पर्यटक यहां शराब का सेवन भी कर रहे हैं। पर्यटकों को आगाह करने के लिए ग्राम पंचायत और भद्रांचल नदी प्रदूषण निरोधी मोर्चा ने बोर्ड लगाया हुआ है। प्रधान प्रतिनिधि सुनील रौछेला ने बताया कि कोटी और मौठी नदी का पानी कई गांव के लोग पीने में इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खासकर वीकेंड और छुट्टी पर बड़ी संख्या में पर्यटक और आसपास के शिक्षण संस्थानों के छात्र यहां पहुंचते हैं। ये लोग नदी में उतर कर नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। जहां तहां कूड़ा फैला देते हैं। कई बार शराब के नशे में अश्लील हरकतें करते हैं। जिसे लेकर भद्रांचल नदी प्रदूषण निरोधी मोर्चा का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने नदी को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया हुआ है। यह क्षेत्र कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग के अंतर्गत भी आता है। इसके बावजूद बाहरी लोग यहां पहुंच कर नदी को प्रदूषित कर रहे हैं। बरसात में नदी कभी भी उफन सकती है, जिससे हादसे का भी अंदेशा बना रहता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।



पुलिस सूचना मिलने पर समय-समय पर कार्रवाई करती है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही सार्वजनिक स्थल पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - गिरीश नेगी, थानाध्यक्ष, सहसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed