फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Returned passengers coming without a cavid negative report

कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बिना उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे यात्रियों को लौटाया

Fri, 02 Apr 2021 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Returned passengers coming without a cavid negative report
विकासनगर। एक अप्रैल से लागू हुई नई गाइडलाइन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कुल्हाल और दर्रारेट बार्डर पर सघन चेकिंग शुरू कर दिया है। कुल्हाल बॉर्डर उत्तराखंड को हिमाचल और दर्रारेट बॉर्डर उत्तर प्रदेश से जोड़ता है। बिना कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के पहुंचे यात्रियों से भरे करीब 150 वाहनों को लौटाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली समेत 12 राज्यों से आने वाले लोगों पर बिना नेगेटिव रिपोर्ट के उत्तराखंड में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उक्त दोनों बॉर्डर से हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लोग आवाजाही करते हैं। इसे देखते हुए विशेष एहतियात बरती जा रही है। कुल्हाल बॉर्डर पर करीब 200 लोगों का रैंडम टेस्ट भी किया गया। बिना नेगेटिव रिपोर्ट पहुंचे लोगों को वापस लौटा दिया गया। चौकी प्रभारी कुल्हाल पंकज कुमार ने बताया कि नई गाइडलाइन के बाद बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। चिन्हित राज्यों से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। चौकी प्रभारी धर्मावाला दीपक मैठाणी ने बताया कि दर्रारेट बॉर्डर के जरिए उत्तर प्रदेश से लोग उत्तराखंड में प्रवेश करते हैं। यहीं से विकासनगर-सहारनपुर रूट पर प्राइवेट बसों का संचालन होता है। उन्होंने बताया कि बसों के चालक और परिचालकों को भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बड़ी संख्या में यूपी के लोग विकासनगर आदि क्षेत्रों में रोजाना मजदूरी के लिए आते हैं। उन्हें भी निर्देश दिए जा रहे हैं। लोगों से वाहनों में भी मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed