फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   retired woman officer murder in dehradun

पहले पत्नी, फिर दोस्त और आखिर में चड्ढा परिवार को धोखा देकर पहुंचा जेल

Sat, 02 Nov 2019 02:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राकेश शर्मा, अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Nov 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
retired woman officer murder in dehradun
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

रिश्तों, शादी और दोस्ती में छल कर आगे बढ़ने की फितरत ने कुलविंदर उर्फ करन को हवालात की सीखचों के पीछे पहुंचा दिया। करन की जिंदगी के कई किस्से साबित करते हैं कि वह विश्वासघात में माहिर था।

विज्ञापन


उसने पहले अपनी पत्नी को छोड़ा, फिर दोस्त के तलाक की वजह बना और फिर उसी की पत्नी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। अंत में चड्ढा परिवार के विश्वास का गला घोंट गुलशन चड्ढा को मौत के घाट उतार दिया। चड्ढा परिवार अब उस पल को कोस रहा है, जब आरोपी के कदम पहली बार घर में पड़े थे।
विज्ञापन


अमृतसर के संपन्न परिवार के बेटे कुलविंदर उर्फ करन की जिंदगी कई जंजालों में उलझी है। कैटरिंग का काम शुरू करने पर परिवार ने उसकी शादी पूजा सहगल से करा दी थी। एक बेटी पैदा होने के बाद दोनों के रिश्ते में विश्वास का संकट पैदा हो गया। नतीजा यह हुआ कि दोनों की राह अलग हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करन के हरकतों को लेकर परिवार ने भी उससे दूरियां बढ़ा ली। इसी दौरान उसकी पहचान कैंटरिंग का काम करने वाले कुनाल शर्मा से हुई। इस कारण उसका कुनाल के घर आना-जाना शुरू हो गया। नतीजा यह हुआ कि कुनाल का अपनी पत्नी से तलाक हो गया। कुनाल की पत्नी अपने मायके आ गई। 

दोस्त की पत्नी के साथ लिव इन में रहा

तलाक के बाद कुनाल की पत्नी और कुलविंदर के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और दोनों लिव इन रिलेशन में आ गए। इसी दौरान दून विहार में रहकर आरोपी ने नए सिरे से कैटरिंग का काम शुरू कर दिया। पीजी में बच्चों को भोजन सप्लाई करने के दौरान वह चड्ढा परिवार के संपर्क में आया। चड्ढा के मकान में दो छात्र किराए पर रहते हैं। 

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे बताती हैं कि आरोपी करन अपने व्यवहार की वजह से कुछ दिनों में ही चड्ढा परिवार की आंख का तारा बन गया था। बेटे की शादी में कैटरिंग के बाद तो उसका घर में आना-जाना बढ़ गया।

पूरे परिवार से अपनत्व मिलने के बाद भी कुलविंदर रिश्तों में छल करने की आदत से बाज नहीं आया। कर्ज का थोड़ा दबाव बढ़ा तो आरोपी ने चड्ढा परिवार को भी लूटने की ठान ली। इसी चाह में उसने बेकसूर गुलशन चड्ढा की जिंदगी छीन कर हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed