फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Retired teacher's wife hypnotized and cheated of jewelery and cash

Dehradun News: सेवानिवृत शिक्षक की पत्नी को सम्मोहित कर ठगे जेवर और नकदी

Sun, 27 Oct 2024 03:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher's wife hypnotized and cheated of jewelery and cash
कोतवाली क्षेत्र की बाजार चौकी से महज 210 मीटर की दूरी पर दो ठग सेवानिवृत कर्मचारी की पत्नी को सम्मोहित कर जेवर, नकदी और मोबाइल ठग कर अपने दो साथियों के साथ फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ठगी की शिकार महिला के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रसूलपुर में महावीर अस्पताल के पास निवासी सेवानिवृत शिक्षक मोहन लाल गर्ग की पत्नी मधु गर्ग 23 अक्तूबर को अहोई अष्टमी की खरीदारी के लिए मुख्य बाजार स्थित राणा ज्वेलर्स की दुकान में गई थीं। दुकान से खरीदारी कर वह घर वापस लौट रही थी। दोपहर करीब 12.30 बजे दो व्यक्तियों ने दुकान के पास ही महिला को रोक लिया। उन्होंने महिला से कहा कि उन पर शिव भगवान बिगड़ रखे हैं। महिला का कहना है कि दोनों व्यक्तियों से बातचीत करते हुए वह सम्मोहित हो गईं। दोनों ने उन्हें जेवर और पर्स देने और 11 कदम आगे चलकर पीछे मुड़ने के लिए कहा। महिला ने ऐसा कर पीछे मुड़ी तो उन्हें दोनों व्यक्ति नजर नहीं आए। उसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। महिला ने बताया कि जेवर की कीमत करीब दो लाख रुपये थी। पर्स में मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चांदी के मोती और करीब दो हजार रुपये की नकदी थी। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमराें की जांच की, जिसमें घटना को अंजाम देते हुए ठग नजर आ रहे हैं। दोनों ठग दो अन्य व्यक्तियों के साथ बाइक से फरार होते हुए भी दिखे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि ठग पहाड़ी गली और सिनेमा गली की ओर जाते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। बताया कि प्रतीत हो रहा है ठग मस्जिद या शंकर स्टील वाली गली से फरार हुए होंगे। ठगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed