{"_id":"6834cffa023de6373d01dd3e","slug":"retired-haryana-policeman-found-dead-in-car-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-700636-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कार में मृत मिले हरियाणा के सेवानिवृत पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कार में मृत मिले हरियाणा के सेवानिवृत पुलिसकर्मी
Tue, 27 May 2025 02:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 27 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार में हरियाणा के अंबाला निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी रामधन (60) संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले। कार से शराब की बोतल और कीटनाशक के पाउच मिले हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। रविवार देर रात को पुलिस को धर्मावाला चौक से तिमली की ओर दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हरियाणा नंबर की कार में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी धर्मावाला विवेक राठी घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि कार में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले। कार में एक खुली शराब की बोतल, गिलास और कीटनाशक के तीन पाउच थे। बताया कि व्यक्ति को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल, विकासनगर ले जाया गया। जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक की पहचान हरियाणा के अंबाला जिला निवासी रामधन (60) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक पूर्व में भारतीय सेना में कार्यरत थे। उसके बाद हरियाणा पुलिस में भी सेवा दी। दो वर्ष पहले हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत हुए थे। उन्होंने बताया कि मृतक के पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन