{"_id":"5c3dda11bdec227351391db8","slug":"retired-colonel-wife-death-after-train-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग वॉक पर निकली रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी की ट्रेन से कटकर मौत, सांत्वना देने पहुंचे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्निंग वॉक पर निकली रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी की ट्रेन से कटकर मौत, सांत्वना देने पहुंचे सीएम
Wed, 16 Jan 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 16 Jan 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह टहलने गईं सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। सेवानिवृत्त कर्नल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पड़ोसी हैं। इस नाते मुख्यमंत्री भी गमगीन परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गोरखपुर रेलवे फाटक के पास एक महिला का क्षत विक्षत शव पड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां महिला के परिजन भी खड़े थे। महिला की शिनाख्त हरप्रीत (73) पत्नी कर्नल एमएस साहनी (सेवानिवृत्त) निवासी डिफेंस कॉलोनी के रूप में हुई। कर्नल साहनी ने पुलिस को बताया कि हरप्रीत मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं।
विज्ञापन
उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया। पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई और जिलाधिकारी की अनुमति के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि कर्नल एमएस साहनी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पड़ोसी हैं। मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे।