फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Retired Brigadier Mukesh Joshi Murder Case Police Arrest Two More One Injured

Dehradun: रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड, दो और दबोचे, एक को गोली लगी, अब तक नौ आरोपी हो चुके गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 11:52 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 04 Apr 2026 11:52 AM IST
सार

देहरादून में हुए ब्रिगेडियर हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से एक को गोली लग गई है। इस मामले में पुलिस अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Retired Brigadier Mukesh Joshi Murder Case Police Arrest Two More One Injured
पुलिस का चेकिंग अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है। पुलिस इससे पहले सात आरोपियों गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि शुक्रवार रात दो आरोपियों के गुनियाल गांव में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश दी तो बदमाशों में फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है।  घायल की पहचान खालापार मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद कवीश और दूसरे की पहचान सहारनपुर के बेहट निवासी शान्तनु त्यागी के रूप में हुई है। मोहम्मद कवीश को गोली लगी है।
विज्ञापन


बता दें कि ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी (75) अपने साढू और एक साथी के साथ तुलाज ग्रीन सोसाइटी स्थित अपने निवास से मसूरी रोड की तरफ सुबह टहलने के लिए निकले थे। वह घर से करीब 200 मीटर दूर पहुंचे तो मसूरी रोड की तरफ से आ रहीं दो तेज रफ्तार कार पास से गुजरी।  दोनों कार में बैठे युवक एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान एक गोली जोशी के सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुर रोड गोलीकांड के बाद सख्ती: पुलिस की लगातार चेकिंग
देहरादून में राजपुर रोड गोलीकांड के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और शहर के प्रमुख चौकों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खासकर सुबह के समय पुलिसकर्मी चौक-चौराहों पर तैनात होकर राहगीरों और मॉर्निंग वॉक करने वालों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा का हाल जान रहे हैं। पथरी बैग चौक सहित कई स्थानों पर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी या डर तो नहीं है।



 

ऑपरेशन प्रहार: दून में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर, महिला अधिकारियों ने संभाली रात्रि चेकिंग की कमान

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और 900 लोगों से पूछताछ की गई।सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने के आरोप में सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से चार को प्रेमनगर और तीन को डालनवाला क्षेत्र से पकड़ा गया।

वहीं, डोईवाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 310 ग्राम अवैध चरस और 52 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड की देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील साहनी, अर्जुन और रंजीत सिंह हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में सक्रिय थे। देर रात सड़कों पर घूम रहे लोगों की भी जांच की गई। 900 से अधिक लोगों से मौके पर पूछताछ की जिनमें से 99 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 24,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

163 मामलों में न्यायालय के चालान किए गए
पीजी, हॉस्टल और किरायेदारों के सत्यापन के लिए भी अभियान चलाया। नौ ऐसे प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिन्होंने अपने यहां रहने वाले किरायेदारों और छात्रों का सत्यापन नहीं कराया था। इनके चालान करते हुए कुल 90 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती : यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। 109 वाहन चालकों के चालान कर 72,500 रुपये का जुर्माना वसूला। 163 मामलों में न्यायालय के चालान किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 48 और ओवरलोडिंग में चार वाहन सीज किए गए। रात्रि चेकिंग की कमान महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाली। रायपुर क्षेत्र के चुना भट्टा सपेरा बस्ती में भी पुलिस टीम द्वारा ताबड़तोड़ छापा मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed