फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Restaurants located on Chardham Yatra route will not charge service charge from passengers

चारधाम यात्रा: रेस्टोरेंट यात्रियों से नहीं वसूलेंगे सर्विस चार्ज, स्कूलों-कॉलेजों में बनेगी पार्किंग

Tue, 26 Apr 2022 09:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Apr 2022 09:46 AM IST
सार

चारधाम यात्रा रूट के सभी नगर निकाय के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को विधानसभा स्थित कक्ष में बैठक की। बैठक में यात्रियों के ठहराव, पार्किंग, शौचालय  की व्यवस्था पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि सभी रेस्टोरेंट संचालक जीएसटी बिल के साथ लेते है। ऐसे में सर्विस चार्ज देना कोई आवश्यक नहीं है।

विज्ञापन
Restaurants located on Chardham Yatra route will not charge service charge from passengers
फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंटों में सर्विस चार्ज वसूलने पर रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए स्कूल-कॉलेजों में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। वाहनों की संख्या बढ़ने पर ऋषिकेश-हरिद्वार में वाहनों को रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा रूट के सभी नगर निकाय के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को विधानसभा स्थित कक्ष में बैठक की। बैठक में यात्रियों के ठहराव, पार्किंग, शौचालय  की व्यवस्था पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि सभी रेस्टोरेंट संचालक जीएसटी बिल के साथ लेते है। ऐसे में सर्विस चार्ज देना कोई आवश्यक नहीं है। 
विज्ञापन


मंत्री ने स्वच्छता, दवा छिड़काव, पार्किंग, रैन बसेरों की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रायवाला और थराली में मीट की दुकानें यात्रा सीजन में बंद रखने या उन्हें ढंककर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मई से तीन चरणों में सफाई
मंत्री ने निर्देश दिए कि एक मई से सभी निकायों में प्रतिदिन तीन चरणों मे सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई यात्री अपने प्रदेश जाकर यह न कह सके कि उत्तराखंड से बीमार होकर आए हैं।इसके लिए रोजाना सभी निकाय अपने क्षेत्रों में कीटनाशक दवा छिड़काव करेंगे।
 

स्कूल, कॉलेजों में पार्किंग और रैन बसेरे

मंत्री ने कहा कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर उन्हें हरिद्वार, ऋषिकेश में रोक लिया जाए। उनके वाहनों की पार्किंग के लिए निकटवर्ती महाविद्यालय, स्कूल परिसर का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल से वार्ता की जाए। स्कूल, महाविद्यालय में रैन बसेरे बनाकर यात्रियों को मई-जून माह में ठहराया जाएगा। उन्होंने प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपनी मीटिंग में भी प्लास्टिक की पानी की बोतल हटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed