{"_id":"65299853fbd091698508fd64","slug":"residents-of-katpathar-will-not-face-water-crisis-rainy-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-265853-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बरसात में पानी के संकट से नहीं जूझेंगे कटापत्थर के निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बरसात में पानी के संकट से नहीं जूझेंगे कटापत्थर के निवासी
विज्ञापन
भविष्य में कटापत्थर गांव के लोगों को बरसात में पानी के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। गांव के लिए पंपिंग पेयजल योजना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। टेस्टिंग में भी योजना सफल रही है। एक माह के भीतर योजना के पूरी तरह से धरातल पर उतरने की उम्मीद है, जिससे गांव के 250 परिवार लाभान्वित होंगे।
गांव के लिए बरसाती बीन नदी पर स्थित स्रोत से पाइप लाइन बिछाई गई थी। बरसात में नदी के उफान पर आने से पेयजल योजना ध्वस्त हो जाती है। जिस कारण ग्रामीणों को बरसात के दौरान पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान से नई योजना की गुहार लगाई थी।
जल जीवन मिशन के तहत गांव के लिए करीब 1.71 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत की गई। वर्तमान में नोरो खाले के पास नलकूप की खोदाई की जा चुकी है। जिससे करीब 4 इंच मोटा पानी मिल रहा है। योजना के तहत एक लाख लीटर क्षमता का टैंक बनना है। करीब दो किमी लंबी पाइप लाइनें बिछाई जा चुकी है।
विज्ञापन
प्रधान सुरुचि, सहकारी समिति के चेयरमैन और स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, प्रवेश कुमार ने योजना के लिए विधायक का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान ग्रामीणों को इधर उधर से पानी ढोना पड़ता है। करीब चार माह तक ऐसी स्थिति बनी रहती है। उन्होंने बताया कि योजना का कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों को बरसात में पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
योजना का कार्य लगभग पूरा हो गया है। टेस्टिंग के दौरान 250 मीटर ऊंचाई पर स्थित घरों तक पानी पहुंच गया है। करीब एक माह के भीतर टैंक का निर्माण कर विधिवत तरीके से योजना को चालू किया जाएगा। - जयपाल सिंह चौहान, सहायक अभियंता, जल संस्थान