फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reshuffle in reservation of block chief

ब्लॉक प्रमुख के आरक्षण में फेरबदल

Wed, 18 Sep 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Reshuffle in reservation of block chief
कालसी और विकासनगर ब्लॉक में प्रमुख बनने का ख्वाब देख रहे लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने दोनों ही ब्लॉकों में प्रमुख के आरक्षण में फेरबदल किया है। पूर्व तक विकासनगर ब्लॉक प्रमुख का पद अनारक्षित श्रेणी में था, जिसे अब ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जबकि, कालसी ब्लॉक प्रमुख के पद को ओबीसी से हटा अनारक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कालसी ब्लॉक में इस बार क्षेत्र पंचायत की सिर्फ दो ही सीटें ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि इन्हीं दोनों सीटों में से कोई एक महिला ब्लॉक प्रमुख बन सकती है। साथ ही कई लोग ओबीसी क्षेत्र उत्तरकाशी जौनपुर की विवाहित महिलाओं को भी चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे थे। उक्त क्षेत्र की कई महिलाओं की शादियां जौनसार बावर क्षेत्र में हुई हैं। ऐसे में अब सीट के अनारक्षित होने से इन लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। सीट के अनारक्षित होने के बाद अब यहां पर कई लोग प्रमुख बनने की कतार में आ गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, विकासनगर ब्लॉक में भी प्रमुख की सीट अनारक्षित से ओबीसी के खाते में चले जाने से कई लोगों को झटका लगा है। वहीं, ओबीसी वर्ग से जुड़े लोगों की राह आसान हो गई है। साथ ही विकासनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत केदारावाला में ग्राम प्रधान की सीट को अनुसूचित जनजाति महिला से हटा महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। लांघा में भी ग्राम प्रधान का पद महिला से हटा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। सहसपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत क्यारकुली भट्टा में ग्राम प्रधान का पद महिला से अनारक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकराता प्रखंड की खारसी क्षेत्र पंचायत सीट को अनुसूचित जनजाति महिला से हटा महिला और चिल्हाड़ में महिला से अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जिला पंचायत सीट शेरपुर भी अनुसूचित जनजाति महिला से अनारक्षित और शाहपुर कल्याण को अनुसूचित जनजाति से हटा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed