फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Resentment has increased among the agitating students after

Dehradun News: कॉलेज प्राचार्य के बयान से नाराज छात्रों ने किया तालाबंदी का ऐलान

Mon, 07 Aug 2023 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Resentment has increased among the agitating students after
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है अंजना श्रीवास्तव का बयान
विज्ञापन


आज अभिभावकों के साथ शहर में आक्रोश रैली निकालेंगे छात्र



पंडित शिवराम महाविद्यालय के प्राचार्य का बयान वायरल होने के बाद आंदोलित छात्र-छात्राओं में नाराजगी बढ़ गई है। उन्होंने बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए सात अगस्त से महाविद्यालय में तालाबंदी करने का ऐलान कर दिया है। बयान में कहा गया है कि छात्रसंघ चुनाव जल्दी होने वाला है, इसलिए छात्र नेता धरना जैसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।



त्यूणी महाविद्यालय और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूल काॅलेजों में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के सामने आ रही समस्याओं के विरोध में छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य जोशी के नेतृत्व में डिग्री काॅलेज के छात्र-छात्राओें ने अनिश्चितकाली धरना शुरू किया है। उनकी मांग है कि क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जाए। कॉलेज में पीजी की कक्षाएं शुरू की जाए और छात्राओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


शनिवार की रात सोशल मीडिया पर महाविद्यालय की प्राचार्य अंजना श्रीवास्तव का एक बयान वायरल हो गया। उसके बाद छात्रों की नाराजगी बढ़ गई है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि उनका आंदोलन क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए चल रहा है। शासन और प्रशासन उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे समय में इस प्रकार की बयानबाजी उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सात अगस्त को क्षेत्र में निकाली जाने वाली आक्रोश रैली के साथ ही महाविद्यालय में तालाबंदी भी की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के निवासी अभिभावकों से भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आक्रोश रैली में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed