{"_id":"638e4356aef5fb16873c4229","slug":"resentment-among-traders-due-to-increasing-incidents-of-theft-mussoorie-news-drn4301276187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी
विज्ञापन
मसूरी में चोरी बढ़ती घटनाओं को देखकर लगता है कि चोरों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरी की बढ़ती घटनाओं पर मसूरी ट्रेडर्स ने नाराजगी जताई है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के भाई की गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी की कोशिश की है।
कोतवाली में चार नवंबर को धोखाधड़ी 11 नवंबर को ब्लैकमेलिंग, 19 नवंबर को घर में घुस कर मारपीट, 28 नवंबर को धोखाधड़ी, 30 नवंबर को होटल से महिला पर्यटक की सोने की चेन चोरी, दो दिसंबर को मारपीट का मामला। तीन दिसंबर को चोरी की घटनाएं, चार दिसंबर को सिविल अस्पताल रोड से गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी की घटना के साथ ही तीन अन्य गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। शहर में बढ़ती अपराधिक घटनाओं से व्यापारियों आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि डीजीपी पुलिस अधिकारियों के पेच कस रहे हैं, बावजूद शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।
मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा। यदि पुलिस रात में गश्त करे तो चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसा जा सकता है। उधर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के छोटे भाई दिवाकर रावत की गाड़ी का शीशा तोड़ा, जब चोरों को इस गाड़ी में कुछ नहीं मिला तो बगल में खड़ी दूसरी गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर रखे सामान पर हाथ साफ किया। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के पिता राम सिंह रावत ने बताया कि उनके छोटे बेटे दिवाकर की गाड़ी घर के ऊपर सड़क पर खड़ी थी। कहा सोमवार को पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
चोरी की अधिकांश घटनाओं का खुलासा कर दिया गया है। जितनी पुलिस फोर्स उनके पास मौजूद है, उसके हिसाब से रात्रि गश्त भी पुलिस कर रही है। -दिग्पाल सिंह कोहली, कोतवाल, मसूरी