गुरुकुल कांगड़ी के छात्र अजीत को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड, जानें किस विषय पर किया शोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शोध के छात्र अजीत सिंह को उत्तराखंड काउंसिल फोर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने यंग साइंस्टिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया है। गुरुकुल विवि के जाने माने वन्य जीव व पक्षी विशेषज्ञ प्रो. दिनेश भट्ट व वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एसके गुप्ता के संयुक्त निर्देशन में छात्र ने यह शोध किया।
जिसमें झिलमिल झील के बारहसिंगा यानी ‘स्वैम्प डीयर’ के जेनेटिक एनालिसिस (विश्लेषण) किया गया है। गुरुकुल कांगड़ी विवि में जंतु एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के शोध छात्र अजीत सिंह की झील के बारहसिंगा पर डीएनए एनालिसिस की पहली रिपोर्ट है।
यहां के बारहसिंगों का दूसरी जगह विस्तार भी नहीं हुआ
शोध पत्र में सामने आया है कि उत्तराखंड के हरिद्वार वन प्रभाग (रसियाबड़ फारेस्ट रेंज) में स्थित झिलमिल झील में बारहसिंगा के एक-दो जोड़े लखीरपुर खीरी से यहां आए थे। यहां के बारहसिंगा का भारत के अन्य वन क्षेत्रों में पाए जाने वाले बारहसिंगा के खानदान से दूरी है।
शोध से यह भी पता चला है कि यहां के बारहसिंगों का दूसरी जगह विस्तार भी नहीं हुआ। मात्र 300 संख्या में पाए जाने वाला यह बारहसिंगा लुप्त होने के कगार पर है। यह दलदली झील 37 वर्ग किमी में फैली है और राज्य सरकार ने इस क्षेत्र को ‘कंजरवेशन रिर्जव’ का दर्जा दिया है।
शोध पत्र में कहा गया है कि स्वैम्प डियर की पापुलेशन की जनेटिक विविधता बनाए रखने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस पापुलेशन का किसी अन्य पापुलेशन से संपर्क बन सके या संरक्षण क्षेत्र का आकार और गुणवत्ता बढ़ाई जाए। वन गुजरों व ग्रामीणों के मवेशियों को इस क्षेत्र में चुगने से रोकना चाहिए, ताकि इन संवेदनशील प्राणियों को हरे चारे का अभाव न हो सके। छात्र की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार, कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार और विभागाध्यक्ष प्रो डीएस मलिक ने हार्दिक बधाई दी।