फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Request to increase Hajj quota by abolishing age limit dehradun Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: आयु सीमा खत्म कर हज का कोटा बढ़ाने का अनुरोध, यात्रियों के हित में इन कामों की भी मांगी इजाजत

Fri, 09 Dec 2022 02:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 09 Dec 2022 02:00 PM IST
सार

उत्तराखंड के हज यात्रियों की फ्लाइट जौलीग्रांट एयरपोर्ट से संचालित करने का भी अनुरोध किया गया है।राज्य हज समिति के चेयरमैन खतीब अहमद ने कहा कि 2022 में हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जो सूटकेस उपलब्ध कराए गए थे, उनकी जगह यात्रियों को सूटकेस का साइज देते हुए खुद खरीदने की इजाजत मिले।

विज्ञापन
Request to increase Hajj quota by abolishing age limit dehradun Uttarakhand news in hindi
हज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन खतीब अहमद ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन एपी अब्दुल्ला कुट्टी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हज यात्रा-2022 में उत्तराखंड के यात्रियों को आई कठिनाइयों के संबंध में चर्चा की। साथ ही उत्तराखंड का हज कोटा बढ़ाने, 2023 में हज का खर्च कम करने और निर्धारित 65 वर्ष आयु की सीमा को खत्म करने की मांग की।

विज्ञापन


राज्य हज समिति के चेयरमैन खतीब अहमद ने उत्तराखंड के हज यात्रियों की फ्लाइट जौलीग्रांट एयरपोर्ट से संचालित करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि 2022 में हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जो सूटकेस उपलब्ध कराए गए थे, उनकी जगह यात्रियों को सूटकेस का साइज देते हुए खुद खरीदने की इजाजत मिले।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...कोतवाली पहुंचा दिलचस्प मामला: युवक ने रचाईं तीन शादियां तो पत्नियों ने किया चौकी में हंगामा, शातिर की खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन

हज यात्रियों का टीकाकरण समय से कराने, 2023 में मक्का और मदीना में उत्तराखंड के हज यात्रियों को एक ही जगह ठहराने की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही 2023 में मीना, अराफात और मुजदल्फा में महिला और पुरुष हज यात्रियों के लिए अलग-अलग टॉयलेट का इंतजाम कराने का भी अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed