फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   republic day pritam bharatwan will get Padma Shri award

20 देशों को सिखा रहे पहाड़ी लोककला, बहुमुखी प्रतिभा का धनी है यह गायक

Sat, 26 Jan 2019 02:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Jan 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
republic day pritam bharatwan will get Padma Shri award
pritam bharatwan - फोटो : file photo

20 देशों को पहाड़ी लोककला से रूबरू करें रहे यह गायक बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। जानिए इनके बारे यह खास बातें...

विज्ञापन

 
प्रीतम भरतवाण दुनिया भर के 20 से अधिक देशों में अपनी जागर गायकी का जादू बिखेर चुके हैं। अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, जर्मनी, मस्कट, ओमान, दुबई समेत कई अन्य स्थानों पर वह मंचों पर लाइव प्रस्तुति दे चुके हैं। जागर गायन के साथ ही वह ढोल सागर के भी बड़े ज्ञाता हैं। जागर गायन के साथ-साथ वे मंच पर ढोल वादन की अपनी विशिष्ट कला का भी प्रदर्शन करते हैं।

प्रीतम भरतवाण एक अच्छे जागर गायक और ढोल वादक के साथ ही अच्छे लेखक भी हैं। साथ ही उन्हें दमाऊ, हुड़का और डौंर थकुली बजाने में भी महारत हासिल है। जागरों के साथ ही उन्होंने लोकगीत, घुयांल और पारंपरिक पवाणों को भी नया जीवन देने का काम किया है। 
विज्ञापन


 

republic day pritam bharatwan will get Padma Shri award
pritam bharatwan - फोटो : file photo
प्रीतम भरतवाण अमेरिका की सिनसिनाटी ओपन यूनिवर्सिटी, ओकलाहोमा और इलिनॉय यूनिवर्सिटी में बतौर विजिटिंग फैकल्टी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सिनसिनाटी ओपन यूनिवर्सिटी में वह पिछले लंबे समय से ढोल सागर की विजिटिंग फैकल्टी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सिनसिनाटी ओपन यूनिवर्सिटी में संगीत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर स्टीफन सियोल ने अपनी पीएचडी के दौरान प्रीतम भरतवाण से भी पारंपरिक संगीत और ढोल वादन की शिक्षा ली थी।

कई पुरस्कारों से हो चुके सम्मानित
प्रीतम भरतवाण को लोकगीत व संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए कई सम्मान भी प्रदान किए जा चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड विभूषण, भागीरथी पुत्र, जागर शिरोमणि, सुर सम्राट, हिमालय रत्न, जैसे कई सम्मान और उपाधियां मिली हैं। देश ही नहीं दुनियाभर उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

यह केवल मेरा नहीं बल्कि समस्त उत्तराखंड देवभूमि की लोक संस्कृति का सम्मान है। यह उत्तराखंड की जागर विधा लोक गायन लोक वाद्य और लोक कलाकारों का सम्मान है। औजी समुदाय पिछली कई पीढ़ियों से जागर और ढोल वादन की जिन कलाओं को जीवित रखे हुए हैए यह उसका सम्मान है।
-प्रीतम भरतवाण 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed