फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2026 Republic Day celebrated with great fanfare at Dehradun Airport performance showcased

Republic Day: दून एयरपोर्ट पर धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, डॉग स्क्वायड ने दिखाए करतब, बनेगा नया ATC टावर

Mon, 26 Jan 2026 02:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Jan 2026 02:43 PM IST
सार

Dehradun News: एयरपोर्ट पर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सीआईएसएफ के डॉग स्क्वायड और  कमांडो विंग  ने अद्भुत करतब दिखाए। 

विज्ञापन
Republic Day 2026 Republic Day celebrated with great fanfare at Dehradun Airport performance showcased
देहरादून एयरपोर्ट पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट पर 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर एयरपोर्ट के तमाम विभागों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, सीआईएसएफ के डॉग स्क्वायड द्वारा विभिन्न करतब दिखाए गए। डॉग स्क्वायड द्वारा यात्रियों के समान के अंदर छुपाए गए विस्फोटक को पकड़ना, आपात चिकित्सा स्थिति में सीआईएसफ टीम को मेडिकल किट उपलब्ध कराना, फायर हुप जंप लगाना और कई करतब  दिखाए गए।

विज्ञापन


सीआईएसएफ की कमांडो विंग ने विभिन्न हथियारों का प्रदर्शन करते हुए आपात स्थिति से निपटने के लिए हथियारों और अपनी जांबाजी का प्रदर्शन किया। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि देहरादून एयरपोर्ट पर विश्व स्तरीय सुविधाएं जुटाने के प्रयास किया जा रहे हैं। जल्द ही एयरपोर्ट के अंदर और बाहर कुछ बदलाव किए जाएंगे। एयरपोर्ट पर नए एटीसी टावर को लगाने के लिए जगह तलाशी जा रही है।
विज्ञापन


Republic Day 2026: देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने परेड की सलामी, निकाली गई कईं झांकियां

विज्ञापन
विज्ञापन

जो वर्तमान में एटीसी टावर कार्यरत हैं उसमें नए ऑटोमेटिक सिस्टम लगाए जा रहे हैं। जिससे संबंधित अधिकारियों को अधिक विमान नियंत्रित और उनकी आवाजाही में मदद मिलेगी। एयरपोर्ट निदेशक ने कहा कि एयरपोर्ट रनवे विस्तार की योजना पूरी तरह तैयार कर ली गई है। राज्य सरकार से जमीन मिलते ही रनवे विस्तार किया जाएगा। वहीं एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के अंदर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर नई कुर्सियां लगाई जाएंगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed