फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2024 zero zone around Dehradun parade ground traffic and Route diversion Plan Issued

Republic Day 2024: देहरादून में परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, पढ़ें ट्रैफिक और डायवर्जन रूट प्लान

Wed, 24 Jan 2024 11:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Jan 2024 11:40 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस परेड के सभी प्रतिभागी, आर्मी, पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस, होमगार्ड, कार्यक्रम देखने आने वाले नागरिक आदि अपने वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, आईआरडीटीए ऑडिटोरियम में खड़े करेंगे।

विज्ञापन
Republic Day 2024 zero zone around Dehradun parade ground traffic and Route diversion Plan Issued
देहरादून - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के बीच यातायात पुलिस ने बुधवार को ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया है। गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर पूरी तरह से जीरो जोन रहेगा। यहां पर कोई वाहन, रेहड़ी व ठेलियां नहीं चलेंगी। इसके साथ ही ग्राउंड के आसपास के खाली मैदानों को वाहनों की पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने आमजन से इस दौरान वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की अपील की है। गणतंत्र दिवस परेड के सभी प्रतिभागी, आर्मी, पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस, होमगार्ड, कार्यक्रम देखने आने वाले नागरिक आदि अपने वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, आईआरडीटीए ऑडिटोरियम में खड़े करेंगे। यहां से सभी को पैदल परेड ग्राउंड तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन


यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
- धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर आने वाले सभी वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
- सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज में खड़े किए जाएंगे।
- राजपुर रोड से परेड मैदान में आने वाले लोगों के वाहनों को लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट में खड़ा किया जाएगा।

Republic Day 2024: उत्तराखंड के सीमांत जिलों के 35 सरपंच बनेंगे कर्तव्य पथ पर परेड के साक्षी, बने खास मेहमान
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रहंगे बैरियर
आउटर प्वाइंट : ईसी रोड सर्वे चौक, मनोज क्लीनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक, पैसेफिक तिराहा।
इनर प्वाइंट : रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडौन चौक, कान्वेंट रोड तिराहा।
(नोट : पासधारकों को छोड़कर इनर प्वाइंट से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा।)

विक्रमों के लिए डायवर्जन

- दो नंबर रूट के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस जाएंगे।
- तीन नंबर रूट के विक्रम तहसील चौक से एमकेपी की ओर भेजे जाएंगे।
- पांच और आठ नंबर रूट के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
- प्रेमनगर रूट के सभी विक्रम प्रभात कट से वापस कर दिए जाएंगे।
- राजपुर रोड के विक्रम ग्लोब चोक से पैसेफिक तिराहा होते हुए बेनी बाजार से वापस राजपुर रोड पर भेजे जाएंगे।


सिटी बसों के लिए व्यवस्था
- आईएसबीटी राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड जाएंगी।
- रिस्पना की ओर आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक फिर यहां से एमकेपी चौक से आराघर की ओर जा सकेंगी।
- रायपुर रोड वाली बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सहस्त्रधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर तक आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed