फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2024 Dehradun ready For celebrate CM Dhami will participate in Parade Ground Event

Republic Day 2024: जश्न के लिए दून तैयार, मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम धामी, झांकियां होंगी आकर्षण

Thu, 25 Jan 2024 10:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jan 2024 10:49 PM IST
सार

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में शुक्रवार को उत्तराखंड के विकास की झलक नजर आएगी।

विज्ञापन
Republic Day 2024 Dehradun ready For celebrate CM Dhami will participate in Parade Ground Event
गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दून में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिलाधिकारी सोनिका ने गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड ग्राउंड में बैरिकेटिंग, विद्युत और पेयजल की व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। सीएम धामी कार्यक्रम में सुबह 10:30 बजे पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियों और अन्य कार्यक्रमों को योजनावार व्यवस्थित रूप से कराए जाए।

विज्ञापन


Republic Day 2024: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, कहा-जल्द लागू होगा यूसीसी

विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र होगी सूचना विभाग की झांकी

गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार आकर्षण का केंद्र सूचना विभाग की झांकी होगी। सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना विभाग की ओर से विकसित उत्तराखंड की झांकी का निर्माण किया गया है। 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है। देवभूमि उत्तराखंड में विकसित भारत के तहत कई लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं के कार्य जैसे ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, होम स्टे, रोप-वे आदि पर तेजी से कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही पारंपरिक अनाजों का भी पर्याप्त मात्रा में उत्पादन किया जा रहा है। झांकी में उत्तराखंडी महिला को पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा पारंपरिक अनाज मंडवा, झंगोरा, रामदाना, कौंणी की खेती खेती और राज्य पक्षी मोनाल को दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार तिरंगे और अन्य सामानों से सजे

बृहस्पतिवार को दून में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाजारों में चारों ओर तिरंगे सजे रहे। बाजार में अलग-अलग साइज में राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा कैप, रिबन, हैंड-बैंड आदि आइटम की खूब खरीदारी हुई। गिफ्ट आइटम में भी तिरंगा के साथ घड़ी, स्टैंड वाला तिरंगा आदि आइटम सजे दिखे। वहीं विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस को लेकर तिरंगे के साथ ही हैंड-बैंड की खूब खरीदारी की।

शहर के सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, जीएमएस रोड पर तिरंगे के सामानों से दुकानें सजी रही। इन पर लोगों ने घरों पर लगाने के लिए तिरंगे की काफी खरीदारी की। वही लोगों ने दोपहिया वाहनों पर लगाने के लिए छोटे तिरंगे भी खूब खरीदे।

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगई राजधानी

गणतंत्र दिवस के लिए राजधानी दून को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया है। शहर के घंटाघर, पटेल पार्क के साथ ही शहर के कई हिस्सों को भव्य रूप से सजाया गया है। इसके साथ ही परेड ग्राउंड पर मुख्य कार्यक्रमों को लेकर भव्य सजावट की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed