फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2021 in Uttarakhand : main Program in dehradun parade Ground

Republic Day 2021 in Uttarakhand: देहरादून के परेड मैदान में हुआ मुख्य कार्यक्रम का आयोजन, राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण

Tue, 26 Jan 2021 08:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Jan 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021 in Uttarakhand : main Program in dehradun parade Ground
परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम - फोटो : amar ujala

गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वजा रोहण कर राज्य को संबोधित किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Republic Day 2021: उत्तराखंड में आईजी दीपम सेठ और एसपी सीबीआई प्रसन्ना कुमार को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Republic Day 2021: शादी के पांच महीने बाद ही आजादी की लड़ाई में कूद पड़ी थीं सत्यवती, पति के साथ मिलकर लड़ी थी जंग

फिर उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां से वह परेड ग्राउंड पहुंचे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भारत विकास परिषद द्वारा गांधी पार्क में आयोजित सामूहिक वन्दे मातरम गायन कार्यक्रम में शामिल हुए। 

राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को परेड मैदान में होने वाले मुख्य आयोजन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वजारोहण किया। आयोजन संबंधी सभी तैयारियां सोमवार रात को पूरी कर ली गईं थीं। इसके पहले दिन में जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था।

फ्रंट लाइन कोविड वर्कर्स को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है

जिलाधिकारी डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि परेड में इस बार उद्यान विभाग, एमडीडीए, एसडीआरएफ, स्मार्ट सिटी, आईसीडीएस, उरेडा, एनआरएलएम, उद्योग, स्वास्थ्य आदि विभागों की झांकियां हैं। कार्यक्रम में इस वर्ष फ्रंट लाइन कोविड वर्कर्स को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।

केवल संस्कृति विभाग की ओर से ही प्रदर्शित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

सेना, पीएससी, पुलिस और होमगार्ड की रैतिक परेड भी हुई। इस दौरान संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल संस्कृति विभाग की ओर से ही प्रदर्शित किए गए। आयोजन में ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से ही दर्शकों को प्रवेश दिया गया है।

लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रति अपने साथ लेकर आनी थी। डीएम ने सभी दर्शकों से कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के सुरक्षा मानकों, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन का ध्यान रखने की अपील की है।

गणतंत्र दिवस पर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का संकल्प दोहराएं : राज्यपाल 

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों से गणतंत्र दिवस पर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के प्रति संकल्प को दोहराने का आग्रह किया है।

शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस महात्मा गांधी और संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबा साहब आंबेडकर सहित सभी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं, देश की सीमाओं की रक्षा तथा आंतरिक सुरक्षा के लिये दिन-रात तैनात रहने वाले सेना और सुरक्षा बलों के जवानों को नमन करने का दिन है। 

राज्यपाल ने कहा कि पिछला एक वर्ष कोरोना महामारी के कारण सभी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। इस महामारी के खिलाफ उत्तराखंड सहित पूरे देश ने आत्मविश्वास और संकल्प का प्रदर्शन किया। 16 जनवरी से विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो चुका है। उत्तराखंड में भी कोविड के मामलों में बहुत कमी आई है। 

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की खुशहाली के लिए जरूरी है कि यहां की महिलाओं, युवाओं, किसानों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों और समुदायों के लोगों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिले। प्रदेश सरकार ने आत्म निर्भर उत्तराखंड का निर्माण करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। 

राज्यपाल ने कहा है कि प्रदेश की ग्रामीण जनता को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए। कोविड-19 की चुनौती के बीच राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भी कई कार्य किए गए।

हरिद्वार कुंभ के लिए शासन के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि अब जरूरत है कि हमारी युवा पीढ़ी नई प्रगतिशील सोच के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों को आत्मसात करते हुए नव भारत के निर्माण में शत-प्रतिशत योगदान दे।

विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ध्वजारोहण किया। बागेश्वर पुलिस लाइन में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने तिरंगा फहराया व परेड की सलामी ली। सेनानियों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। 

हल्द्वानी के बहुउद्देशीय भवन में सीओ बीएस धोनी ने झंडारोहण किया। हल्द्वानी कोतवाली में झंडारोहण के उपरांत कोतवाल संजय कुमार ने शपथ दिलाई। हल्द्वानी के एसडीएम कोर्ट में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह व एसडीएम विवेक राय ने झंडारोहण किया। हल्द्वानी नगर निगम प्रांगण में नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने कर्मचारियों को संबोधित किया। हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश ने झंडारोहण किया।

रुद्रपुर में गणतंत्र दिवस पर डीएम रंजना राजगुरु ने कलक्ट्रेट में झंडारोहण किया व शपथ दिलाई। रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्व पांडेय ने झंडारोहण किया। टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, चेयरमैन विपिन वर्मा ने झंडारोहण किया। बाजपुर में शहीद ऊधमसिंह कांबोज चौक पर ध्वजारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 

नई दिल्ली में उत्तराखण्ड राज्य की ओर से झांकी प्रदर्शित की गई

72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ, नई दिल्ली में उत्तराखण्ड राज्य की ओर से 'केदारखंड' की झांकी प्रदर्शित की गई। राजपथ पर जब उत्तराखण्ड राज्य की झांकी निकली तो तालियों की गड़गडाहट से लोगों ने स्वागत किया।

उत्तराखण्ड सूचना विभाग के उपनिदेशक/झांकी के टीम लीडर केएस चौहान के नेतृत्व में 12 कलाकारों के दल ने भी झांकी में अपना प्रदर्शन किया। झांकी का थीम सांग 'जय जय केदारा' है।

उत्तराखण्ड राज्य की झांकी के अग्रभाग में उत्तराखण्ड का राज्य पशु ‘कस्तूरी मृग‘ दर्शाया गया, जो कि उत्तराखण्ड के हिम शिखरों में 3600 से 4400 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है। इसी प्रकार से उत्तराखण्ड का राज्य पक्षी ‘मोनाल’ एवं राज्य पुष्प ‘ब्रह्मकमल’ दिखाया गया, जो केदारखण्ड के साथ-साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है।

झांकी के मध्य भाग में भगवान शिव के वाहन नंदी को दर्शाया गया है तथा साथ में केदारनाथ धाम में यात्रियों को यात्रा करते हुए भक्ति में लीन दर्शाया गया। झांकी के पृष्ठ भाग में बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक बाबा केदार का भव्य मंदिर दर्शाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed