फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   republic day 2019 uttarakhand youth in delhi parade

गणतंत्र दिवस 2019: दिल्ली में हुई परेड में उत्तराखंड का जलवा 

Sat, 26 Jan 2019 04:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Jan 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
republic day 2019 uttarakhand youth in delhi parade
republic day parade - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली और देहरादून में होने वाली परेड के लिए 111 एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया। इसमें डीएवी के सर्वाधिक 13 कैडेट्स शामिल हैं। वहीं, देहरादून में होने वाली परेड की अगुवाई भी डीएवी के एनसीसी कैडेट्स को सौंपी गई।

विज्ञापन


दिल्ली में राजपथ पर होने वाली परेड में इस बार उत्तराखंड से रिकार्ड एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया। इस बार 14 एनसीसी कैडेट्स ने परेड में कदमताल कर प्रदेश का मान बढ़ाया। उत्तराखंड में एनसीसी की शुरुआत होने के बाद से यह पहला मौका है, जब इतनी संख्या में छात्रों का चयन राजपथ परेड के लिए हुआ। इनमें सात छात्राएं भी शामिल हैं। इस साल दिल्ली में उत्तराखंड के कंटिजेंट कमांडर के तौर पर 29वीं बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सुदीप बोस छात्रों के साथ गए हैं।
विज्ञापन

 

डीएवी पीजी कॉलेज से सर्वाधिक छात्रों का चयन हुआ

वहीं, प्रदेशभर से गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित कैडेट्स में डीएवी पीजी कॉलेज से सर्वाधिक छात्रों का चयन हुआ। प्रदेश भर से चयनित 111 कैडेट्स में डीएवी पीजी कॉलेज के 13 छात्र शामिल हैं। डीएवी के एनसीसी प्रभारी मेजर डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि इस बार राज्य की गणतंत्र दिवस परेड में डीएवी के छात्र मोहित शुक्ला और प्रियंका भट्ट कमांड कर रहे हैं। 

इन कैडेट्स ने बढ़ाया मान 
गौतम कुमार, राहुल सिंह, सोनू जोशी, दिव्यांश भारद्वाज, संदीप सिंह, पंकज सिंह बिष्ट, रवि मेहरा, निशा डांगी, शिवानी गुसाईं, दिव्या संगुरी, गुंजन नागरकोटी, प्रज्ञा गैरोला, प्रियंका मेहता और संध्या बिष्ट।

पीएम मोदी को इन कैडेट्स ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
दर्शन सिंह बोहरा, दीपक सिंह शाही, मोहम्मद नदीम सलमानी, सुमित खाती, प्रदीप सिंह, नीरज सिंह बेलवाल, प्रेरणा वाडिया, आंचल पुजारी और सपना चौखियाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed