{"_id":"5c4b2444bdec224b6e1397d6","slug":"republic-day-2019-atal-ayushman-yojana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस 2019: आज शुरू होगा अटल आयुष्मान का दूसरा चरण, इनको मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस 2019: आज शुरू होगा अटल आयुष्मान का दूसरा चरण, इनको मिलेगा फायदा
Sat, 26 Jan 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 26 Jan 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
atal ayushman yojana
प्रदेश के करीब पांच लाख सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और पत्रकारों के लिए अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का दूसरा चरण आज शुरू होगा। परेड मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसकी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य अभिकरण के अध्यक्ष दिलीप कोटिया ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारी, पेंशनर और मान्यता प्राप्त पत्रकार व उनके परिवार योजना के तहत असीमित धनराशि के उपचार का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए प्रतिमाह उन्हें एक निर्धारित अंश जमा कराना होगा।
विज्ञापन
प्रत्येक कार्यालय में आहरण-वितरण अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी को कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके पास ही साफ्टवेयर में कार्ड तैयार करने का अधिकार भी होगा। अधिक कर्मचारियों वाले दफ्तरों में सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) स्थापित कर गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
ट्रेजरी में बनेंगे पेंशनरों के कार्ड
अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग से सभी कर्मचारियों और उनके परिवार का डाटा लेकर विभागीय साफ्टवेयर में अपलोड करने की प्रक्रिया के बाद इस डाटा के आधार पर ही कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के कार्ड बनेंगे।
पेंशनरों के कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक ट्रेजरी में सामान्य सेवा केंद्र खोले जाएंगे। पेंशनरों को सुविधा देने के लिए टोकन व्यवस्था लागू की जा सकती है, जिससे की उन्हें अनावश्यक लाइन में खड़ा न रहना पड़े। साथ ही ट्रेजरी पर एक साथ बहुत ज्यादा भीड़ भी न लगे।
पेंशनरों के कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक ट्रेजरी में सामान्य सेवा केंद्र खोले जाएंगे। पेंशनरों को सुविधा देने के लिए टोकन व्यवस्था लागू की जा सकती है, जिससे की उन्हें अनावश्यक लाइन में खड़ा न रहना पड़े। साथ ही ट्रेजरी पर एक साथ बहुत ज्यादा भीड़ भी न लगे।