{"_id":"69bea379ac0c691fd7025855","slug":"reports-on-crop-damage-sought-from-all-districts-within-a-week-dehradun-news-c-5-drn1043-926906-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: फसलों के नुकसान की सभी जिलों \nसे एक सप्ताह के भीतर मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: फसलों के नुकसान की सभी जिलों से एक सप्ताह के भीतर मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा से फसलों को हुआ भारी नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा से गेहूं, आम, लीची सहित कई फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि फसलों के नुकसान की सभी जिलों से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। 33 प्रतिशत से अधिक के नुकसान पर केंद्र सरकार की ओर से प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।
प्रदेश में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ है। पिछले दो दिन जहां कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, कुछ अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवा चलने से फसलों के नुकसान की सूचना है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ओलावृष्टि और तेज हवा से देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में आम और लीची की 50 प्रतिशत से अधिक बौर झड़ गई है। पर्वतीय जिलों चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग आदि से गेहूं की तैयार फसल खेतों में ही बिछ गई है।
-- -- -- --
कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों को फसलों के नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद नुकसान को देखते हुए मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी। -गणेश जोशी, कृषि एवं उद्यान मंत्री