{"_id":"572a35e24f1c1b51795cd56d","slug":"report-of-loss-by-forest-fire-send-to-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र को भेजी जंगल की आग से हुई तबाही की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र को भेजी जंगल की आग से हुई तबाही की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 May 2016 03:46 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में आग से धधकते जंगल
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग से हुए नुकसान के आकलन संबंधी रिपोर्ट शासन ने केंद्र सरकार को भेज दी है। मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि इसी आधार पर केंद्र से पैसा मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी यह मोटा-मोटा आकलन है। आग खत्म होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाकर वास्तविक क्षति का पता लगाया जाएगा। केंद्र सरकार के विशेषज्ञों की टीम फिर आएगी। आग से बचाव और पुनर्वास के संबंध में सलाह देगी।
विज्ञापन
शासन ने करवाया आकलन
जंगलों में आग की डेढ़ हजार से अधिक घटनाओं से हुई क्षति का आकलन शासन ने करवा लिया है। इसे केंद्र को भेजा गया है, इसके बाद वास्तविक क्षति की रिपोर्ट भेजी जाएगी। इससे यह भी पता लग सकेगा कि जीव-जंतुओं और वनस्पतियों का कितना नुकसान हुआ। उसी आधार पर पुनर्वास योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा कि आग की घटना के अनुभवों से भविष्य की योजना तैयार होगी। जंगलों में आद्रता बनाए रखने की रणनीति बनाई जाएगी। फायर सीजन के पहले जंगलों में गश्त तेज करा दिया जाएगा। अगर इस बार गश्त की पहले से शुरूआत होती तो स्थिति बेहतर रहती।
विज्ञापन
ग्रीन बोनस की फिर करेंगे मांग
जंगलों में आग की घटनाओं के मद्देनजर प्रदेश शासन केंद्र सरकार से ग्रीन बोनस मांगने पर फिर विचार कर रहा है। इसके लिए प्रस्ताव भेजे जाने की तैयारी है। इससे पहले भी शासन ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा था। केंद्र सरकार से दो हजार करोड़ रुपये ग्रीन बोनस के मद में मांगे गए थे लेकिन केंद्र ने मना कर दिया था।