{"_id":"640034f13aaee49a0e0b1f94","slug":"replica-of-ins-vikrant-to-be-set-up-at-military-dham-dehradun-uttarakhand-news-in-hindi-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सैन्यधाम में स्थापित की जाएगी INS Vikrant की प्रतिकृति, केरल दौरे पर बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सैन्यधाम में स्थापित की जाएगी INS Vikrant की प्रतिकृति, केरल दौरे पर बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Thu, 02 Mar 2023 11:58 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:58 AM IST
सार
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में बनने जा रहे सैन्य धाम में आईएनएस विक्रांत की प्रतिकृति स्थापित की जाएगी। कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड पहुंचे मंत्री ने यहां भारतीय नौसेना में शामिल उत्तराखंड के अधिकारियों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
कृषि मंत्री गणेश जोशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केरल दौरे के तीसरे दिन प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड पहुंचकर देश में निर्मित पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का दौरा किया। उन्होंने कहा आईएनएस विक्रांत आत्मनिर्भर भारत की मजबूती को दर्शाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Landslide In Gangotri Highway: डबरानी में अचानक चट्टान भरभरा कर हाईवे पर गिरी, आवाजाही ठप, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
उत्तराखंड में बनने जा रहे सैन्य धाम में आईएनएस विक्रांत की प्रतिकृति स्थापित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने भारतीय नौसेना में शामिल उत्तराखंड के अधिकारियों से भी मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।
विज्ञापन