फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Repairs to damaged canals on primary basis

प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त कुलावों की कराई जाए मरम्मत

Tue, 16 Jul 2019 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Repairs to damaged canals on primary basis
क्षेत्र में सिंचाई की समस्या को देखते हुए सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने सोमवार को सुद्धोवाला स्थित कैंप कार्यालय में नलकूप खंड के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त कुलावों को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लंबे समय से क्षेत्र के भूड़पुर, शंकरपुर, मल्हाड़, बेगीपुरी, लक्ष्मीपुर क्षेत्र में सिंचाई कुलावे क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। कई जगहों पर नहरों के चोक होने के कारण पानी खेतों में बहने की बजाए सड़क पर बह रहा है। सिंचाई के अभाव में इन गांव की कई हेक्टेयर भूमि पूरी तरह से बारिश पर निर्भर होकर रह गई है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत विधायक से की थी। इस पर क्षेत्रीय विधायक ने नलकूप खंड के अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त कुलावों और नहरों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही कुलावों पर पड़ने वाले जो पाइप चोक हो चुके हैं उनकी सफाई कराई जाए। इस मौके पर सहायक अभियंता एससी भट्ट, अपर सहायक अभियंता महेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह फर्स्वाण, दयानंद जोशी, सुरेश उनियाल, आशु राणा, कुलदीप राणा, महिपाल सिंह, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed