फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Remembered former PM Atal Bihari Vajpayee

Dehradun News: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

Thu, 26 Dec 2024 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Remembered former PM Atal Bihari Vajpayee
Iभारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विभिन्न संगठनों और मंचों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंदर रोड स्थित तस्मिया अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में राजनीति के पुरोधा, कवि हृदय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। साथ ही साहित्य, संस्कृति और राजनीति के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों ने स्व. अटल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों और कविताओं को साझा किया। कार्यक्रम में नई कलम नया कलाम भावनगर, गुजरात, अंतरराष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार, गुवाहाटी, असम, और शहर समता महिला मंच प्रयागराज से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

I
I
I
Iआज से बनेगा गांधी शिल्प बाजार का आकर्षण
I
Iसहस्त्रधारा रोड पर 27 दिसंबर से पांच जनवरी तक दस दिवसीय गांधी शिल्प बाजार मेला आयोजित होगा। इस मेले में देश के लगभग 25 राज्यों से हस्तशिल्पी और बुनकर भाग लेंगे। मेले की जानकारी देते हुए भारतीय ग्रामोत्थान संस्था के प्रभारी अनिल चंदोला ने बताया मेले में हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। इसमें केन एंड बम्बू, बीड्स क्राफ्ट, जरी क्राफ्ट, कारपेट्स, मेटल वेयर, फोक पेंटिंग्स और अन्य स्वदेशी उत्पाद शामिल होंगे। वहीं मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मेला आत्मनिर्भर भारत के संदेश के साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देगा। आयोजन में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय और हस्तशिल्प विकास आयुक्त कार्यालय का सहयोग रहेगा।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed