{"_id":"d5e5bab42f57870e311c0c2bc5b7a2f9","slug":"remember-your-atm-pin-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग करनी है तो एटीएम पिन याद कर लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग करनी है तो एटीएम पिन याद कर लें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Dec 2013 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी खरीदारी के लिए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आज से अपना एटीएम पिन अच्छी तरह याद कर लें।
विज्ञापन
पढ़ें, लड़का बोला दहेज नहीं दुल्हन चाहिए
कार्ड से होने वाले किसी भी तरह के सौदे तभी पूरे होंगे, जब आप यह पिन डालेंगे। दून के पांच हजार से भी अधिक डेबिट कार्ड धारकों को यह कवायद करनी ही होगी।
आरबीआई की ताजा गाइड लाइन
रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) की ताजा गाइड लाइन के बाद ऐसा किया गया है। उधर, इससे पहले 30 सितंबर तक ट्रांजेक्शन कर चुके सभी कार्ड धारकों से भी कार्ड बदलवाने को कहा गया था। नए कार्ड चिप कार्ड हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, सब जानती है उत्तराखंड की 'वंडर गर्ल' ख्याति
विज्ञापन
आरबीआई की ओर से सभी कार्ड धारकों के लिए कार्ड बदलवाने के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई थी। एचडीएफसी बैंक के एक अधिकारी के अनुसार अब सभी ट्रांजेक्शन नए कार्ड के जरिए ही होंगे।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)