फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Religious Conversion Pressure made on the girl to change her religion for marriage Uttarakhand news in hindi

Dehradun: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, शादी तक पहुंची बात तो युवक ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

Mon, 29 May 2023 10:52 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 29 May 2023 10:52 AM IST
सार

मेंहूवाला निवासी फैजान की इंस्टाग्राम पर राजस्थान की एक युवती से दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। जब बात शादी तक पहुंची युवक के सारे झूठ सामने आने लगे। 

विज्ञापन
Religious Conversion Pressure made on the girl to change her religion for marriage Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एक धर्म विशेष के युवक ने दूसरे धर्म की युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। शादी के लिए उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसे जाने से मारने की धमकी दी। युवती के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम-2018 और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया आरोपी फैजान निवासी मेंहूवाला खालसा की इंस्टाग्राम के माध्यम से राजस्थान की एक युवती से दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती के पिता का आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताया। उसने खुद का गोवा में होटल होने की बात बताई। जिस पर उसकी पुत्री ने युवक से शादी करने की इच्छा जताई।

विज्ञापन

केरल में मजदूरी करता है युवक
वह अपनी पुत्री को लेकर युवक के मेंहूवाला खालसा स्थित घर देखने पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि आरोपी युवक गैर हिंदू है। यह देख वह दंग रह गए। आरोपी युवक ने यह बात भी छिपाई कि वह केरल में मजदूरी करता है। उसने खुद को इंटर पास बताया था, जबकि वह हाईस्कूल फेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान का आगाज 30 मई से, सीएम धामी करेंगे आज मीडिया संवाद

दोस्ती के दौरान आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें भी ली। आरोप लगाया कि युवक ने उनके बेटी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed