फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Religion is the root of the Vedas and Vedas are the origin of God'

‘धर्म का मूल है वेद और वेदों का मूल है ईश्वर’

Sun, 01 Mar 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
'Religion is the root of the Vedas and Vedas are the origin of God'
आर्य समाज मंदिर में हवन करते श्रद्धालु। - फोटो : VIKAS NAGAR
मुख्य बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में चल रहे महर्षि दयानंद जयंती एवं बोधोत्सव कार्यक्रम का शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण समापन हो गया। पं. चंदन शास्त्री के निर्देशन में यज्ञ क्रिया संपन्न हुई। पं. शिव कुमार शास्त्री ने वेदों का बखान करते हुए कहा कि त्रैतवाद का सिद्धांत वेदों का सिद्धांत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्म का मूल वेद है और वेद का मूल ईश्वर में बसा हुआ है। वेदों में भूत, वर्तमान और भविष्य तीनों का उल्लेख है। ऐसे में मनुष्य को वेदों की ओर लौटना चाहिए। मनुष्य धर्म का कल्याण सिर्फ वेदों को अपना कर किया जा सकता है। आश्रम की छात्राओं ने भजनों के साथ दयानंद सरस्वती का गुणगान किया। जिला प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष गंभीर सिंह सिंधवाल ने आर्य समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र वर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ओपी नागिया, रमण डंग, प्रवीन, बृजमोहन, सुमेध, नरेंद्र, डॉ. सुरेंद्र सैनी, संजय चौधरी, अमरजीत सिंह, सुरेंद्र पाल, दिनेश, नवीन, ऋतुंजय, विनय सैनी, दयानंद तिवारी, राजेश गोयल, अनिल गुरु, मयंक, अलका वर्मा, ईश्वर मेहंदीरत्ता, विमला महेंद्रू, विनिता, अनुजा, मीनू, पुष्पा, सुषमा, गीता, सावित्री, विजय, दिव्या, सोनिका, नंदिनी, मिथलेश, डॉ. सोनाक्षी, सुमन भारद्वाज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed