{"_id":"8b9f47dbeabf675b3420505da1816a8d","slug":"relief-sick-teachers-education-minister-gave-instructions-to-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार शिक्षकों को राहत, होंगे तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार शिक्षकों को राहत, होंगे तबादले
देहरादून/बिशन सिंह बोरा
Updated Thu, 15 Aug 2013 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा महकमा जल्द ऐसे शिक्षकों की जल्द सुगम में तैनाती करने जा रहा है, जो गंभीर बीमारियों के बावजूद दुर्गम क्षेत्रों में नौकरी करने का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन
गंभीर रोगों से पीड़ित शिक्षकों को एक माह के भीतर तबादले की राहत मिलेगी। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने यह निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन
विधवा शिक्षिकाएं भी होंगी लाभान्वित
इसके अलावा विधवा और तलाकशुदा शिक्षिकाओं को भी स्थानांतरित किया जाएगा। मंत्री ने अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए शिक्षकों से विकल्प लेने और श्रेणी निर्धारण के बाद प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
बुधवार को शिक्षा निदेशालय में आयोजित बैठक में शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में आपदा से पूर्ण या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की क्षति का आकलन कर प्रस्ताव बनाया जाएगा।
नाबार्ड ने दिए 40 करोड़
मंत्री ने यह भी बताया कि नाबार्ड ने पहली बार स्कूलों में ढांचागत सुविधाओं और साज-सज्जा के लिए 40 करोड़ की रकम दी है। यह राशि अगले दो-तीन साल में खर्च करनी है। आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों के लिए अब तक 12 करोड़ की धनराशि मिली है।
मंत्री ने बताया कि प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर पांच स्कूल चिह्नित किए जाएंगे। बताया कि इस माध्यम में शिक्षण के लिए 364 शिक्षक आगे आए हैं।
8 स्कूल पीपीपी मोड़ में चिन्हित
स्कूलों को पीपीपी मोड में दिए जाने के बारे में मंत्री ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आठ स्कूलों को इसके लिए चिह्नित किया गया है। शिक्षा सचिव मनीषा पंवार ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों के हर छात्र को पांच सौ रुपये की धनराशि दी जानी है।
जिन स्कूलों के नजदीक बैंक, डाकघर हैं उन्हें चेक से और जहां बैंक या डाकघर नहीं हैं उनके लिए नकद भुगतान के प्रस्ताव मांगे गए हैं। बैठक में बीएड, बीपीएड, सीपीएड, शिक्षा मित्र, शिक्षा आचार्य की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए।
2621 शिक्षक अधिक
बैठक में शिक्षा निदेशक ने बताया कि स्कूलों में 2621 एलटी और लेक्चरर अधिक हैं। मांग के अनुरूप इन शिक्षकों को स्कूलों में तैनात किया जाएगा। बैठक में राज्य परियोजना निदेशक राधिका झा, सीमा जौनसारी आदि मौजूद रहे।