फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Relief in heat from rain, today the weather will be clear

बारिश से गर्मी में राहत, आज साफ रहेगा मौसम

Tue, 10 May 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Relief in heat from rain, today the weather will be clear
राजधानी में मंगलवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश से कई दिनों से जारी गर्मी और उमस से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी समेत कई जिलों में बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, राजधानी में शाम के वक्त बिजली चमकने और हल्की हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन

दून में करीब चार बजे मौसम ने अचानक करवट ली और अधिकांश क्षेत्रों में बादल छा गए। कुछ देर बाद बारिश होने लगी। रायपुर, बंजारावाला, कारगी, पटेलनगर आदि क्षेत्रों में बारिश हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम करीब साढ़े पांच बजे तक जिले में तकरीबन 2.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शाम के समय बिजली चमक सकती है। इसके अलावा अधिकांश क्षेत्र में आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन

कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ तीव्र बौछार होने की चेतावनी भी जारी की गई है। हवाएं 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का पूर्वानुमान
अधिकतम-36 डिग्री
न्यूनतम 21 डिग्री
सूर्योदय-5.27 मिनट
सूर्यास्त-7.01 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed