फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Relief: Administration arranged bonfire in Sahiya Bazar

राहत : साहिया बाजार में प्रशासन ने की अलाव की व्यवस्था

Fri, 20 Dec 2024 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Relief: Administration arranged bonfire in Sahiya Bazar
- दो स्थानों पर तहसील प्रशासन ने जलवाए अलाव
विज्ञापन

फोटो---

संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। तहसील प्रशासन ने साहिया बाजार में लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए दो जगह अलाव जलाने की व्यवस्था कर दी है। अलाव जलाए जाने से क्षेत्रवासियों व बाजार क्षेत्र में आवाजाही करने वाले ग्रामीणों को अब राहत मिली है।
चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद से चल रही शीतलहर के कारण साहिया क्षेत्र में ठंड का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है। लेकिन, तहसील प्रशासन के अलाव नहीं जलवाए जाने से स्थानीय लोगों व बाजार क्षेत्र में आवाजाही करने वाले आसपास के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों व व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी से बाजार क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

जिस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम गौरी प्रभात ने तत्काल अलाव जलाए जाने के निर्देश राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों को दिए थे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर और भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed