फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reliance Jio fiber broadband service Starts in Uttarakhand Seven cities

जियो फाइबर ब्रॉडबैंड से जुड़े उत्तराखंड के सात शहर, जल्द अन्य शहरों में भी मिलेगी सुविधा

Mon, 27 Jul 2020 04:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Jul 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio fiber broadband service Starts in Uttarakhand Seven cities
जियो फाइबर, Jio fiber - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत सात शहर जियो फाइबर ब्रॉडबैंड से जुड़ गए हैं। अभी यह सुविधा ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर में दी गई है। जल्द ही इसे प्रदेश के अन्य शहरों में भी लांच किया जाएगा। वहीं, जियो फाइबर ने उत्तराखंड में नंबर वन की पोजिशन हासिल कर ली है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के बीच फाइबर आधारित वायर ब्रॉडबैंड की बढ़ती मांग को देखते हुए, रिलायंस जियो ने उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस के विस्तार की योजना शुरू की है। 
विज्ञापन



अभी एम्स ऋषिकेश टाउनशिप, पंतनगर विश्वविद्यालय रूद्रपुर और टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के ऑफिस और रिहायशी कॉम्पलेक्स- ऋषिकेश जैसे अनेकों निजी और सरकारी टाउनशिप और प्रतिष्ठान जियो फाइबर से जुड़ चुके हैं। जियो फाइबर 100 एमबीपीएस से एक जीबी तक की डेटा स्पीड दे रहा है। इंटरनेट की तेज स्पीड की वजह से ही यह लोगों और ओद्योगिक घरानों की पहली पसंद बन गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य ऑपरेटरों के मुकाबले कहीं अधिक कनेक्शन

उत्तराखंड में जियो फाइबर के अन्य ऑपरेटरों के मुकाबले कहीं अधिक कनेक्शन हैं। कोरोना महामारी के बीच वायर ब्रॉडबैंड की मांग में जो उछाल आया था, उसे जियो फाइबर ने भर दिया है। इस कठिन वक्त में हजारों परिवार जियो फाइबर की वजह से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। 

जियोफाइबर नेटवर्क पर अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट, स्मार्ट फोन फिक्स्ड लाइन और ओवर द टॉप एप्लीकेशन यानी ओटीटी एप्स जैसी ट्रिपल-प्ले-कॉम्बिनेशन सर्विस मिलती हैं। फिक्स्ड लाइन स्मार्ट फोन से देश में कहीं भी किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की जा सकती है, जबकि अल्ट्रा एचडी सेट टॉप बॉक्स पर ओटीटी एप्स का इस्तेमाल कर सामान्य टीवी को स्मार्ट टीवी में बदला जा सकता है।

वहीं, अमेजन प्राइम, ज़ी 5, सोनी लिव, यूट्यूब, वूट, डिजनी प्लस हॉटस्टार के साथ 350 से अधिक टीवी चैनल भी जियो फाइबर पर देखे जा सकते हैं। जियो फाइबर पर जियोमीट एप के जरिए मल्टीपार्टी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी की जा सकती है। जिससे आप वर्चुअल बिजनेस, सामाजिक बैठकें और स्कूल क्लास ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed