फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reliance Jewels Robbery: Another gang from Bihar that provides vehicles

रिलायंस ज्वेल्स डकैती : बिहार का एक और गैंग जो वाहन कराता है मुहैया

Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Reliance Jewels Robbery: Another gang from Bihar that provides vehicles
I
विज्ञापन

II- डकैती की घटना के बाद अपना हुलिया बदल लेते हैं बदमाश, नहीं हो सकती आसानी से पहचान
I
I

I
I- दो अन्य बदमाशों के नाम भी पुलिस को पता चले, गिरफ्तार आरोपी आज पहुंचेगा देहरादून
I
रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डालने वाले एक सहयोगी गैंग का और पता चला है। यह गैंग इन डकैतों को चोरी के वाहन उपलब्ध कराता है। पुलिस इस गैंग के बदमाशों को खोजने के लिए भी बिहार में दबिश दे रही है। इसके साथ ही घटना को अंजाम देने आए दो और बदमाशों के नामों का खुलासा हुआ है। इनमें अविनाश नाम के बदमाश के खिलाफ बिहार में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गैंग के सदस्य घटना करने के बाद अपना हुलिया बदल लेते हैं, जिससे उनकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल होता है।
I
Iबता दें कि राज्य स्थापना दिवस के दिन राजपुर रोड पर हुई रिलायंस ज्वेल्स में डकैती की घटना में पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। पुलिस ने बिहार के वैशाली से अभिषेक नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया था। यह वही बदमाश है जो वीडियो फुटेज में काउंटर से बैग में सामान भरता दिख रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसकी बिहार की स्थानीय कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड हासिल की और उसे लेकर देहरादून के लिए चली। पुलिस इस बदमाश को लेकर शनिवार सुबह तक देहरादून पहुंच सकती है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अब तक की पूछताछ में उससे कई अहम जानकारियां हासिल हुई हैं।
विज्ञापन

I
Iआरोपी अभिषेक ने पुलिस को बताया है कि उनके गैंग को बिहार का एक अन्य गैंग चोरी के वाहन उपलब्ध कराता है। उन्हीं वाहनों का उपयोग वह कई राज्यों में कर चुके हैं। इस गैंग के बदमाशों को तलाशने के लिए पुलिस टीम बिहार, बंगाल और अन्य जगहों पर दबिश दे रही है। एसएसपी ने बताया कि बिहार के इस गैंग के मुखिया रहे सुबोध ने उन्हें अपना हुलिया बदलने की ट्रेनिंग दी थी। घटना के बाद बदमाश अपना हुलिया बदल लेते हैं। इससे उनकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। बता दें कि पुलिस ने अभिषेक के साथ तीन अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया था। ये बदमाश इस गैंग को फंडिंग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I------------------
I
Iदो और बदमाशों के नाम भी पता चले
I
Iएसएसपी ने बताया कि घटना में कुल पांच बदमाश शामिल थे। इनमें से पहले ही दो बदमाशों विक्रम और प्रिंस की पहचान की जा चुकी थी। प्रिंस और विक्रम पर दो-दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। इसके साथ ही अब अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद दो और बदमाशों के नाम पता चले। इनमें अविनाश और राहुल नाम शामिल हैं। ये दोनों बदमाश भी घटना करने के लिए प्रिंस, विक्रम और अभिषेक के साथ देहरादून आए थे। अविनाश के खिलाफ बिहार में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

I
I-----------
I
Iसिस्टम की खामियों के कारण मुश्किल बना पकड़ना
I
Iएसएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई में बिहार पुलिस के अधिकारियों का बहुत अच्छा समन्वय रहा। लेकिन, सिस्टम की कुछ खामियां भी हैं जिनके कारण इस गैंग को पकड़ पाना बेहद मुश्किल है। बताया जा रहा है कि किसी भी घटना के बाद इस गैंग के इतने सदस्यों की गिरफ्तारी पहली बार हुई है। इससे कई और राज्यों की घटनाएं खुलने की संभावना है। पकड़े गए बदमाश अभिषेक से बंगाल पुलिस भी पूछताछ कर चुकी है। बंगाल के रायगंज में इसी तरह बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article