फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Relationship shamed on Daughter's Day... Newborn found in the toilet of Doon Hospital

Dehradun News: बेटी दिवस पर रिश्ता शर्मसार... दून अस्पताल के शौचालय में मिली नवजात

Mon, 23 Sep 2024 05:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Relationship shamed on Daughter's Day... Newborn found in the toilet of Doon Hospital
I
विज्ञापन

IIसीट में फंसा हुआ था सिर, तोड़कर निकाला गया शव
I
I
I
I विश्व जब 22 सितंबर को बेटी दिवस मना रहा था तब दून में रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दून अस्पताल के इमरजेंसी भवन के पीछे शौचालय की सीट में एक नवजात मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और अस्पताल के कर्मियों ने सीट को तोड़कर नवजात को बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नवजात को मोर्चरी में रखवा दिया। नवजात को अस्पताल में कौन फेंक गया पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iदून अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे नया भवन करीब दो साल पूर्व बना है। सुबह करीब सवा नौ बजे एक सफाईकर्मी शौचालय की सफाई करने के लिए पहुंचा तो महिला शौचालय में एक नवजात पड़ी हुई थी। उसने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमित भी पहुंच गए। नवजात का सिर शौचालय की सीट में फंसा हुआ था। पुलिस ने सीट तोड़कर नवजात को निकाला। डॉक्टरों ने परीक्षण किया और उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में स्थानीय सफाई कर्मचारी से पूछताछ की। पुलिस ने नवजात के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iसुबह आठ से सवा नौ के बीच का मामला
I
Iइस शौचालय की तरफ सुबह किसी का ज्यादा आना जाना नहीं रहता है। बताया जाता है कि सुबह आठ बजे शौचालय की सफाई भी हुई थी, उस समय ऐसा कुछ नहीं मिला था। बाद में सवा नौ बजे के करीब जब सफाई कर्मचारी वहां गया तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iप्रसव के नहीं मिले साक्ष्य, संभवत यहां लाकर डाला गया
I
I
I
Iपहले कयास लगाए जा रहे थे कि हो सकता है कि कोई गर्भवती महिला शौचालय में आई होगी और उसी दौरान उसको प्रसव पीड़ा शुरू हुई और वहीं प्रसव हो गया होगा। दून अस्पताल ने इससे इन्कार किया है। प्रथम दृष्टया इसके कोई सबूत वहां नहीं मिले हैं। अगर यह बात सही है तो साफ है कि नवजात को वहां पर लाया गया और कोई टॉयलेट शीट में फेंककर भाग गया।
I
I
I
I
I
Iदून अस्पताल के इमरजेंसी भवन के पीछे बने भवन के टॉयलेट में एक नवजात सफाई कर्मचारी को मिली थी। पुलिस ने उसको निकाल लिया है। अस्पताल में इस तरह की डिलीवरी नहीं हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
I
I- डॉ. अनुराग अग्रवाल, सीएमएस दून अस्पतालI
I
I
I
I
I
I
I
I
Iजहां बच्ची को फेंका गया, वहां नहीं है कैमरा
I
I
I
Iदून अस्पताल के इमरजेंसी भवन के पीछे बनाए गए नए भवन में अभी तक सीसीटीवी नहीं लगवाए गए हैं। इसी का फायदा वहां नवजात को फेंकने वाले ने उठाया। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अभी भवन में काम चल रहा है। इसलिए कैमरे नहीं लगे हैं। जल्द ही कैमरे लगवाए जाएंगे।

I
I
I
I
I
I
I
Iदून में पहले भी मिले हैं नवजात के शव
I
I2011 में दर्शनलाल चौक के पास शॉल में लिपटा हुआ नवजात बच्चे का शव मिला था। 17 अक्तूबर 2020 को शहर कोतवाली क्षेत्र में शिवाजी नगर में एक चार-पांच महीने का भ्रूण पड़ा मिला था। इसी तरह 27 जनवरी 2022 को मोहकमपुर आरओबी के नीचे रखे कूड़ेदान में नवजात का शव कपड़े में लिपटा मिला था। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का भी मुकदमा दर्ज हुआ था। जनवरी 2024 में भी एक नवजात बच्चे को उसके मां-बाप ने महाराणा प्रताप चौक के पास फेंक दिया था, बाद में पुलिस ने माता-पिता का पता लगा लिया था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article